PGPortal 2026 : पीजी पोर्टल सरकार द्वारा शुरू किया गया एक प्रभावी पोर्टल है। इसके तहत आप सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को घर बैठे दर्ज कर सकते हो। इस पोर्टल के माध्यम से आपके समय और धन दोनों की बचत होती है। पहले विभागों की शिकायत दर्ज करवाने के लिए आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सरकार के बढ़ते कदमों ने इस काम को और भी आसान बना दिया है। अब आप बस एक क्लिक में घर बैठे किसी भी सरकारी विभाग की शिकायत मोबाइल से दर्ज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस पोर्टल का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं।
- पीजी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कैसे करें?
- शिकायत दर्ज करने के लिए कौनसे दस्तावेज लगेंगे?
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Rupay Card & Benefits 2026 : रूपे कार्ड क्या है और इसके लाभ जाने, यहाँ से सम्पूर्ण जानकारी

पीजी पोर्टल के माध्यम से कौन कौनसे विभागों की शिकायत दर्ज की जा सकती है ?
सरकार द्वारा कोशिश की गई है इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक विभाग को कवर करने की। इसके तहत आप निम्न विभागों की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हो :-
- डाक विभाग
- बिजली और जल आपूर्ति विभाग
- शिक्षा मंत्रालय
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- रेलवे विभाग
- राजस्व एवं कर विभाग
- सरकारी बैंकों की शिकायत
- खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
- नगरपालिका एवं नगर निगमों की शिकायत
उपरोक्त सभी विभागों से संबंधित शिकायत आप आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं और भविष्य में इस पोर्टल में अन्य विभागों को जोड़ने का प्रयास किया जा सकता है।
पीजी पोर्टल 2026 की विशेषताएँ
पीजी पोर्टल की निम्न विशेषताएँ हैं जो कि सरकार द्वारा निर्धारित की गई हैं :-
- यह पोर्टल केंद्र सरकार, राज्य सरकार, मंत्रालयों और अर्ध सरकारी संगठनों से जुड़ा हुआ है।
- इस पोर्टल के माध्यम से आप कभी भी, कहीं भी, किसी भी समय शिकायत दर्ज कर सकते हो।
- इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने के बाद आप अपनी शिकायत की स्थिति भी इस पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- सरकार के द्वारा पोर्टल के साथ साथ इसका मोबाइल ऐप भी लॉंच किया है, जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Stand Up India Scheme 2026 : स्टैंड अप इंडिया स्कीम 2026 के तहत पाएं ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी
पीजी पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट pgportal.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको होमपेज पर ‘Grievanve’ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ‘Lodge Public Grievanve’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यदि आप इस पोर्टल पर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्टर करने के बाद आपको यहाँ लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको उस विभाग को चुनना है जिसकी आप शिकायत दर्ज करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको राज्य सरकार या केंद्र सरकार का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपनी शिकायत का विषय और विवरण देना है।
- इस शिकायत के लिए यदि आपके पास कोई भी दस्तावेज है तो वो आपको अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं…
PG Portal 2026 Important Links🔗
| PG Portal 2026 | Complaint Here |
| Official Website | pgportal.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 : अपने आधार कार्ड में जुड़ा मोबाइल नंबर चेक करें 2 मिनट में, यहाँ से देखें