Stand Up India Scheme 2026 : वर्तमान समय में सरकार के बढ़ते कदमों ने भारतीय नागरिकों की समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया है। भारत सरकार समय-समय पर भारतीय नागरिकों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास करती है। इसलिए विभिन्न प्रकार के नवाचार भारत सरकार द्वारा किए जाते हैं उन्हीं में से एक है स्टैंड अप इंडिया योजना जिसके तहत आप ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का बैंक लोन प्राप्त कर सकते हैं। अब तक भारत सरकार द्वारा किए गए नवाचारों में से एक प्रमुख नवाचार के रूप में उभरकर सामने आया है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं
- स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
- स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या रखी गई है?
- स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
इसे भी पढ़ें :- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 : अपने आधार कार्ड में जुड़ा मोबाइल नंबर चेक करें 2 मिनट में, यहाँ से देखें

स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 क्या है ?
स्टैंड अप इंडिया योजना वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों को नया व्यवसाय शुरू करने पर दिया जाता है। इस योजना में सम्मिलित श्रेणियों को बैंक लोन उपलब्ध करवाया जाता है। इसके कार्य क्षेत्र में विनिर्माण, सेवा, व्यापार और कृषि क्षेत्र शामिल है। इस योजना के तहत ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का लोन प्रदान किया जाता है। गैर-व्यक्तिगत उद्यम में SC/ST या महिला की कम से कम 51% हिस्सेदारी होना आवश्यक है। इस योजना में प्रदान किया जाने वाला लाभ सरकार की नई पहल है ताकि नागरिक अपना स्वयं का स्टार्ट अप शुरू कर सकें।
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक SC/ST श्रेणी से होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ नए उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देना है।
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में प्राप्त होने वाले लाभ
स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत आपको निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- इस योजना के तहत ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का समग्र ऋण दिया जाता है।
- लाभार्थी को सुविधा हेतु रुपे कार्ड भी दिया जाता है।
- इसके साथ ही विभिन्न सब्सिडी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
इसे भी पढ़ें :- Voter ID Card 2026 : अपनी वोटर आईडी बनाएं घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
स्टैंड अप इंडिया योजना 2020 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- व्यावसायिक पते का प्रमाण पत्र
- आयकर रिटर्न एवं संपत्ति का विवरण
- बैंक डिफाल्टर ना होने का प्रमाण
- कंपनी या फर्म से संबंधित दस्तावेज
- अनुमानित बैलेंस और परियोजना शीट
- संपत्ति एवं गारंटी से जुड़े दस्तावेज
- कराया और आवश्यक अनुमति पत्र
- MSME/SSI पंजीकरण
- SC/ST प्रमाण पत्र
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
स्टैंड अप इंडिया योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको स्टैंड अप इंडिया योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद आपको अपने व्यवसाय और श्रेणी का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको अपनी ऋण राशि और व्यवसाय से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- अंत में आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने निकटतम बैंक शाखा में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।
Stand Up India Scheme 2026 Important Links🔗
| Stand Up India Scheme 2026 | Apply Here |
| Official Website | standupmitra.in |
इसे भी पढ़ें :- Post Office PPF Scheme 2026 : पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना 2026, देखें सम्पूर्ण जानकारी