Post Office PPF Scheme 2026 : पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। यह योजना भारत के समस्त नागरिकों कर के लिए शुरू की गई है। तथा यह योजना अपने पूर्ण उद्देश्य को निर्धारित कर रही है। इस योजना के तहत आप सभी लंबे समय तक बचत करके एक बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में यदि आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो 15 वर्षों में 15 लाख की राशि प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं।
- PPF योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Birth Certificate 2026 : अब जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बनाएं, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

पोस्ट ऑफिस PPF योजना क्या है?
PPF योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। जिसमें लंबे समय तक सेविंग करके रख सकते हो। इस योजना में आप हर साल तय राशि निवेश करते हैं। तथा 15 वर्षों बाद बड़ी ब्याज और कर मुक्त के साथ पैसा प्राप्त करते हैं। साधारण भाषा में समझें कि आप जिस प्रकार से किस्तें भरते हैं ठीक उसी प्रकार आप इस योजना में प्रतिवर्ष थोड़ा थोड़ा पैसा निवेश करते हैं, और अंत में आपको बड़ी राशि ब्याज सहित दी जाती है और उस पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है। PPF योजना बहुत ही अच्छी योजना है।
PPF योजना में कितनी राशि निवेश कर सकते हैं ?
PPF योजना 2026 में आप न्यूनतम ₹500 तथा अधिकतम ₹1.5 लाख प्रतिवर्ष निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको राशि 15 वर्षों तक निवेश करने के बाद ब्याज दर पर निर्भर करती है कि कितना पैसा आपको मिलेगा। ब्याज दर समय समय पर बदलती रहती है।
PPF योजना के लाभ
PPF योजना के बहुत सारे लाभ हैं जो एक आम नागरिक के लिए उद्देश्यपूर्ण साबित हो रहे हैं। जो निम्न प्रकार हैं :-
- इसमें खाता खुलने के 15 साल बाद आपको पूरा पैसा ब्याज सहित मिलेगा।
- जो जो नागरिक इस योजना में निवेश करेगा उसे लोन लेने की सुविधा भी मिलेगी।
- यह योजना टैक्स मुक्त है यानि आपके पैसे पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा।
- एक ही परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें खाता खुलवा सकते हैं।
- लेकिन एक व्यक्ति सिर्फ एक ही खाता खुलवा सकता है।
- अन्य बहुत लाभ है इस योजना के तहत शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :- e-Gram Swaraj Portal 2026 : जाने अपने गाँव की योजनाएं और बजट अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें
PPF खाता खुलवाने के लिए पात्रता
PPF खाता खुलवाने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- NRI इस योजना में खाता नहीं खुलवा सकते हैं।
- नाबालिग बच्चों के लिए माता-पिता उनके नाम पर खाता खोल सकते हैं।
- एक व्यक्ति सिर्फ एक ही खाता खुलवा सकता है।
PPF योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
PPF योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने अति आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बच्चे नाबालिग होने की स्थिति में माता-पिता का आधार कार्ड
PPF योजना 2026 में खाता कैसे खुलवाएं ?
PPF योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना है।
- इसके बाद आपको वहाँ से PPF खाता खुलवाने के लिए एक आवेदन फॉर्म लेना है।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों की कॉपी साथ में लगानी है।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना है। और इसकी रसीद ले लेनी है।
- इसके बाद आपका खाता खुल जाने के बाद आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी नीचे कॉमेंट करके जरूर बताएं। और आपका कोई भी सवाल हो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से पूँछ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- PAN Card Link With Aadhar Card 2026 : अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें घर बैठे, यहाँ से देखें