PM Awas Yojana 2026 : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाएं। वर्तमान संदर्भ में प्रत्येक भारतीयों के पास अपना स्वयं का घर होना उनके लिए एक खुशी का माहौल है। ऐसे में वे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए एक घर बनवा पाना बहुत ही मुश्किल काम है। इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई थी। और लाखों भारतियों को इस योजना का लाभ मिला है। यदि आप भी इस योजना की पात्रता रखते हैं तो आप सभी के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा। चलिए जानते हैं
- PM आवास योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए क्या क्या योग्यताएँ चाहिए?
- कौन-कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने के लिए क्या करना पड़ेगा?
- आवेदन करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 ओवरव्यू
आप सभी को बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2016 को की गई थी। और इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय परिवारों को आवास उपलब्ध करवाना है। इस योजना का उद्देश्य जीर्ण शीर्ण कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है।
PM आवास योजना क्या है ?
आप सभी ने कहीं ना कहीं ये नाम जरूर सुना होगा। लेकिन आप सभी को इसके बारे में पूर्ण जानकारी ना होने के कारण आप इस योजना पर ध्यान ही नही दे पाए। यह केंद्र सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है। इसकी शुरुआत सभी भारतीय नागरिकों को जो इसकी पात्रता सूची में शामिल हैं, उनके लिए शुरू की गई। इसमें सरकार आपको घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह योजना सरकार ने दो प्रकार से शुरू की :-
- PMAY Urban (शहरी क्षेत्र)
- PMAY Gramin (ग्रामीण क्षेत्र)
PM आवास योजना 2026 के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए ?
यदि आप भी चाहते हैं कि आपके पास भी स्वयं का घर हो और आपको भी उन जीर्ण शीर्ण घरों से निजात पाना है तो ये योजना आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत आप वांछित लाभों को प्राप्त कर सकते हो। चलिए जानते हैं कि आप सभी को इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए :-
- आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के नाम पर या परिवार के नाम पर पहले से कोई पक्का मकान नही होना चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल बेवसाइट पर विजिट करें।
PM आवास योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट चाहिए ?
PM आवास योजना की पात्रता यदि आप रखते हैं तो आप सभी के मन में ये जिज्ञासा है कि इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी। जरूरी दस्तावेज निम्न हैं :-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
उपरोक्त सभी दस्तावेज आप सभी के पास होने अति आवश्यक हैं।
PM आवास योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
PM आवास योजना 2026 में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।
👉 ऑनलाइन प्रक्रिया :-
- सबसे पहले आपको PM आवास योजना की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको Apply के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा जहाँ पर आपसे आपकी जानकारी मांगी जायेंगी।
- अब आपको अपनी सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
👉 ऑफलाइन प्रक्रिया :-
- यदि आप PM आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप संबंधित कार्यालय में / अपने ग्राम सेवक / CSC सेंटर से संपर्क करें।