Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 : हरियाणा सरकार की ईबीसी स्वरोजगार लोन योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए है। हरियाणा सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्गों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना है। हरियाणा सरकार की इस योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपये तक का ऋण सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना में सरकार द्वारा ब्याज दरों के लिए 6% से 8% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। आप सभी जो भी इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं तो इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
- हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
- आवेदन करने के लिए क्या उम्र सीमा चाहिए?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- आवेदन करने का शुल्क क्या लगेगा?
- आवेदन करने की आधिकारिक बेवसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 Overview
हरियाणा सरकार बेरोजगारी को देखते हुए युवाओं के भविष्य की सुनिश्चतता को ध्यान में रखते हुए इस योजना को एक उचित कदम दे रही है। इस योजना की सफलता को सुनिश्चित करने का हरियाणा सरकार पूरा प्रयास कर रही है। और तरह तरह के उपक्रमों के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर रही है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा पाएँ। हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को क्रियान्वित कर रही है। इस योजना में केवल हरियाणा के EBC वर्ग के नागरिक पात्र हैं।
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 के उद्देश्य
हरियाणा सरकार EBC रोजगार लोन योजना 2026 के निम्न उद्देश्य हैं :-
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना ताकि वो स्वरोजगार पा सके।
- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को कम करना।
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 पात्रता सूची
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास निम्न योग्यताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न हो।
उपरोक्त सभी योग्यताएँ रखने वाले अभ्यर्थी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 जरूरी दस्तावेज
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा EBC रोजगार लोन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट saralharyana.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपनी PPP ID के माध्यम से लॉगिन करना है।
- अब आपको EBC रोजगार ऋण योजना पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- सत्यापन के बाद आपको ऋण बैंक द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं…
Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 Important Links🔗
| Haryana EBC Rojgar Loan Yojana | 2026 |
| Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Website | saralharyana.gov.in |