Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026 : राजस्थान रोडवेज बसों में परीक्षा केंद्र तक फ्री यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026 : राजस्थान के सभी युवा जो किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए परीक्षा केंद्र तक फ्री बस सुविधा राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई है। इसका लाभ सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा। राज्य सरकार और राजस्थान रोडवेज (RSRTC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान होने वाली फ्री यात्रा सुविधा को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। पहले सिर्फ अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना पड़ता था और उनका फ्री टिकट काट दिया जाता था। लेकिन अब अभ्यर्थियों को फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • फ्री बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • रजिस्ट्रेशन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026 : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 फॉर्म का स्टेटस और पेमेंट का स्टेटस, यहाँ से देखें ऑनलाइन

Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026

Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026 Latest News

राजस्थान सरकार विद्यार्थियों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के सुव्यवस्थित कदम उठाती है। राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा देने जाने के लिए फ्री बस सुविधा की व्यवस्था की है। हालाँकि काफी समय से ये योजना चालू है। लेकिन यह पाया गया की इस योजना का काफी दुरूपयोग किया गया था। इस योजना के तहत पहले सिर्फ परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाना होता था। लेकिन इस प्रकार से काफी दुरूपयोग इस योजना का देखा गया। लेकिन अब आपको 36 घंटे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही आप फ्री बस यात्रा कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करते हैं तो आपका फ्री टिकट नहीं काटा जायेगा। रजिस्ट्रेशन में आपको अपना Admit Card भी अपलोड करना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध आपके डाटा के माध्यम से आपकी पहचान और परीक्षा की जानकारी सत्यापित की जाएगी। इसलिए यदि आप भी चाहते हैं कि आपका भी बस में परीक्षा के समय फ्री टिकट कटे तो आपको पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना है।

इसे भी पढ़ें >>> Registered Sim Card on My Name 2026 : आपके नाम से कोई फर्जी सिम तो नहीं चला रहा ? ऐसे करें चेक और ब्लॉक करें

फ्री बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? (How to Registration In Rajasthan Competitive Exam Free Bus 2026)

यदि आप भी चाहते हैं कि आपको परीक्षा के लिए जाने के लिए फ्री बस सुविधा मिले तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा :-

  1. सबसे पहले आपको ‘राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ (RSRTC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको ‘प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीकरण पोर्टल (NEW)’ के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।
  4. अब इस फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारियों को सही सही भरना है।
  5. इसके बाद आपको अपनी परीक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड करना है।
  6. एडमिट कार्ड को आप PDF, JPG, JPEG, या PNG फाइल के रूप में अपलोड कर सकते हैं।
  7. एडमिट कार्ड की फाइल का Size 250 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
  8. सभी दस्तावेज अपलोड करने और सभी जानकारी भरने के बाद ‘Accept Terms’ चेकबॉक्स पर टिक करें।
  9. इसके बाद आपको Send OTP बटन पर क्लिक करना है।
  10. इसके बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा।
  11. अब आपको OTP को डालकर सबमिट कर देना है।
  12. अब आपको एक रसीद मिलेगी जिसको अपने पास रखना है।
  13. अगर पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो आप Reprint Receipt पर क्लिक करके अपनी रसीद दोबारा निकाल सकते हैं।

Rajasthan Roadways Free Yatra Registration 2026 Important Links🔗

Rajasthan Competitive Exam Free Bus Registration 2026Registration Here
Official Websitetransport.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें >>> Swachh Bharat Mission Yojana 2026 : स्वच्छ भारत मिशन योजना 2026,अब मुफ्त में शौचालय बनवाएं, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment