PMKSY Yojana 2026 : आज के समय में भारत में यदि देखा जाए तो एक किसान को अपनी फसल तैयार करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें से मुख्य समस्या है, सिंचाई की। सिंचाई के आवश्यक संसाधनों और जल की अनुपलब्धता के कारण या तो किसानों की जमीन बंजर रह जाती है या फिर पानी के अभाव में सुख जाती है। इसी समस्या को संज्ञान में लेते हुए PMKSY (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) की शुरुआत की गई है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। और इस योजना का जो लक्ष्य रखा गया था उसका पूरा लाभ किसानों को मिला है। किसानों की बढ़ती कृषि समस्याओं को ध्यान में रखकर इस योजना की शुरुआत की गई थी। और वर्तमान समय में इस योजना का लाभ हर किसान के द्वारा लिया जा रहा। आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं चलिए जानते हैं –
- PMKSY योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट चाहिए?
- इस योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
- आवेदन करने की ऑफिशियल बेवसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- PVC Aadhar Card 2026 : पीवीसी आधार कार्ड बनवाएं घर बैठे, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

PMKSY (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) क्या है ?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केंद्र सरकार की किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। और वर्तमान समय में यह अपने पूर्णत: लक्ष्य को प्राप्त कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर खेत तक पानी पहुँचे है। इस योजना को कृषि एवं किसान मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना ने किसानों में एक खुशी की लहर ला दी है। कभी एक समय पर जिस जमीन पर फसल नही हुआ करती थी आज वहाँ हरी भरी फसल लहरा रही है। इस योजना ने कृषि की सिंचाई उपलब्धता को पूरित किया है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2026 के उद्देश्य और लाभ
जैसा कि किसान भाईयों को पता है कि कृषि के लिए पहली प्राथमिकता होती है जल की उपलब्धता। उसी जल के अभाव में किसानों को खेती करना मुश्किल हो रहा था। तथा इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई, जिसके किसानों को निम्न लाभ हैं –
- जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है
- देश के हर घर तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना
- आधुनिक सिंचाई तकनीकों जैसे ड्रिप, स्प्रिंकलर आदि को बढ़ावा देना
- जल का सही व समुचित उपयोग करना
- खेती में सिचाई लागत में कमी लाना
- जल की बचत
- फसलों की गुणवत्ता पर ध्यान
- किसानों की आय में वृद्धि
- अन्य बहुत सारे लाभ इस योजना के हैं। यह योजना किसान भाईयों के लिए एक वरदान है।
यह भी पढ़ें :- Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 : हरियाणा ईबीसी के लिए स्वरोजगार लोन योजना 2026
PMKSY (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) 2026 में मिलने वाली सुविधाएं
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2026 में मिलने वाली सुविधाएं निम्न हैं :-
- ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम पर सब्सिडी
- फार्म पौंड, चेक डेम और नहर निर्माण की सुविधा
- जल स्रोतों की मरम्मत
- सतही जल को बढ़ावा
- फसल के अनुसार जल के उपयोग की सलाह
- अन्य कई सुविधाएं किसानों को इस योजना के द्वारा उपलब्ध करवाई जाती हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है ?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा कुछ पात्रताएँ निर्धारित की गई है ताकि जरूरत वाले किसानों को वांछित लाभ प्राप्त हो सके। निम्न किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं –
- वह किसान जिसके पास अपनी भूमि के सभी दस्तावेज उपलब्ध हों।
- भारत के सभी किसान (लघु, सीमांत या बड़े) सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- एक साथ समूह में खेती करने वाले किसान भी इस योजना में आवेदन करने के पात्र हैं।
- ये सभी पात्रता रखने वाले किसान भाई इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको राज्य कृषि विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
- या आपको अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र पर जाकर संपर्क करना होगा।
- अब आपको New रजिस्ट्रेशन करना है। और लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- आवेदन फॉर्म को भरकर उसके साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, बैंक पासबुक, और फोटो आदि।
- आप किसी भी ईमित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
PMKSY Yojana 2026 Important Links🔗
| PMKSY Yojana Year | 2026 |
| PMKSY Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Website | pmksy.gov.in |
यह भी पढ़ें :- ABHA Health ID Card 2026 : आभा हेल्थ आईडी कार्ड 2026 बनाएं, घर बैठे