Swachh Bharat Mission Yojana 2026 : स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है भारत को स्वच्छ बनाना है। स्वच्छता मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल भी होती है। Swachh Bharat Mission Yojana 2026 के तहत भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाना है। स्वच्छ भारत मिशन का आधार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। स्वच्छता मानव जीवन के लिए अति उपयोगी है। बिना स्वच्छता के विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां हमारे वातावरण में फैल जाती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। अब भारत सरकार शौचालय निर्माण के लिए अनुदान भी दे रही है। चलिए आपको बताते हैं।
- Swachh Bharat Mission Yojana 2026 का लाभ कैसे लें?
- इस योजना में Form कैसे भरें?
- इस योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?
- इस योजना की Official Website कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
इसे भी पढ़ें >>> Gargi Puraskar Yojana 2026 : गार्गी पुरस्कार योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

उद्देश्य (Purpose of Swachh Bharat Mission Yojana 2026)
स्वच्छ भारत मिशन योजना के कई उद्देश्य इस योजना में समाहित हैं :-
- भारत के प्रत्येक घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना।
- खुले में शौच को कम करना।
- ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन करना।
- सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखना।
लाभ (Benefits)
स्वच्छ भारत मिशन योजना 2026 में मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं :-
- इस योजना के तहत आपको शौचालय निर्माण के लिए ₹12000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना से आप वातावरण में फैलने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।
- इस योजना से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ेगा।
- इस योजना से पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा।
- आपकी आर्थिक स्थिति भी सही बनी रहेगी, क्योंकि बीमारियां कम होंगी तो आपका चिकित्सकीय खर्चा भी बचेगा।
- अन्य बहुत सारे इसी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ आपको मिलते हैं।
Note :- इस योजना में आपको ₹12000 की सहायता राशि शौचालय बनने के बाद में प्रदान की जायेगी।
इसे भी पढ़ें >>> Nirman Shramik Siksha Kaushal Vikas Yojana : निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
स्वच्छ भारत मिशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास उपरोक्त दस्तावेज होने ही चाहिए।
How to fill form in Swachh Bharat Mission Yojana 2026
स्वच्छ भारत मिशन योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन करना होगा :-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी ग्राम पंचायत में संपर्क करना होगा।
- आप ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम सेवक से संपर्क कर सकते हैं।
- उनको आपको बताना है कि Swachh Bharat Mission Yojana 2026 के लिए आवेदन करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म मिल जायेगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी साथ लगानी है।
- अब आपको उनको आवेदन फॉर्म दे देना है।
- इसके बाद आपके द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार आपके शौचालय की सर्वे होगी।
- सर्वे होने के बाद ही आपको लाभ प्रदान किया जायेगा।
- लाभ सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दिया जायेगा।
Swachh Bharat Mission Yojana 2026 Important Links🔗
| Official Website | swachhbharatmission.ddws.gov.in |
उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी सही लगी होगी। और इस जानकारी से आपको मदद मिली होगी। हमारे लेखन के लिए एक प्यारा सा कॉमेंट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें >>> Incentive To Saharia Students For B.Ed : सहरिया जनजाति के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना, ऐसे करें आवेदन
स्वच्छ भारत मिशन योजना की शुरुआत कब हुई?
2 अक्टूबर 2014
स्वच्छ भारत मिशन योजना में कितनी सहायता राशि मिलती है?
₹12,000
स्वच्छ भारत मिशन योजना में आवेदन कहाँ पर करें?
अपनी ग्राम पंचायत में
स्वच्छ भारत मिशन योजना क्या पूरे भारत में लागू है?
हाँ