Nirman Shramik Siksha Kaushal Vikas Yojana : निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Nirman Shramik Siksha Kaushal Vikas Yojana : निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना में इन परिवारों के बच्चों को पढाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। राजस्थान सरकार समय समय पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है। इस योजना में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए कक्षा छठी से लेकर उच्चतर शिक्षा में अध्ययन करने वालों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यदि आप भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता रखते हैं तो आपको इस योजना में आवेदन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं।

  • निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें >>> Incentive To Saharia Students For B.Ed : सहरिया जनजाति के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना, ऐसे करें आवेदन

Nirman Shramik Siksha Kaushal Vikas Yojana

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में मिलने वाले लाभ

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आपको विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं जिनकी अलग अलग श्रेणियाँ हैं :-

  • कक्षा 6 से 8 तक – ₹8000 प्रतिवर्ष
  • कक्षा 9 से 12 तक – ₹9000 प्रतिवर्ष
  • ITI में – ₹9000 प्रतिवर्ष
  • डिप्लोमा में – ₹10000 प्रतिवर्ष
  • स्नातक (सामान्य में) – ₹13000 प्रतिवर्ष
  • स्नातक (पेशेवर) में – ₹18000 प्रतिवर्ष
  • स्नातकोत्तक (सामान्य में) में – ₹15000 प्रतिवर्ष
  • स्नातकोत्तर (व्यवसायिक) में – ₹25000 प्रतिवर्ष
  • ध्यान दें आवेदन में विशेष छात्रों को अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जायेगा।

इस योजना में मेधावी छात्रों को अलग से ईनाम राशि प्रदान की जायेगी जो निम्न है :-

  • कक्षा 8 से 9वीं तक – ₹4000
  • कक्षा 11 में – ₹6000
  • डिप्लोमा में – ₹10,000
  • स्नातक में – ₹8000
  • स्नातकोत्तर में – ₹12,000
  • स्नातक (पेशेवर) में – ₹25,000
  • स्नातकोत्तर (व्यावसायिक) में – ₹35,000

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-

  • आवेदक एक निर्माण श्रमिक होना चाहिए। यानि उसके पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
  • शिक्षा सहायता योजना के लिए लाभार्थी का पुत्र/पुत्री/पत्नी ही पात्र होंगे।
  • लाभार्थी अधिकतम दो बच्चों के लिए लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • मेधावी छात्रों के लिए नकद पुरस्कार की कोई सीमा नही है।
  • छात्र कक्षा 6 से लेकर स्नातक तक सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र को राज्य में संचालित सरकारी या निजी ITI और पॉलोटेक्निक पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत होना चाहिए।
  • मेधावी छात्रों को कक्षा 8 से 12 वीं तक कम से कम 70% अंक प्राप्त करने होंगे। तथा स्नातक, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा में 60% अंक हासिल किए हुए होने चाहिए।
  • छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थी की पत्नी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
  • इस छात्रवृत्ति का लाभ आपको पिछली वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण हो जाने के बाद दिया जायेगा।
  • लाभार्थी को नियमित रूप से अंशदान करना होगा यदि लाभार्थी अंशदान नही करता है तो उसके बच्चों को लाभ नहीं दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें >>> Sport Hostel Management Yojana 2026 : खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 का ऐसे मिलेगा आपको लाभ देखें सम्पूर्ण जानकारी

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-

  • लाभार्थी का श्रमिक कार्ड
  • लाभार्थी की बैंक पासबुक
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • लाभार्थी का जनआधार कार्ड
  • जिस वर्ष के लिए छात्रवृत्ति ली जा रही है उस वर्ष की मार्कशीट
  • शैक्षणिक संस्था के संस्था प्रमुख के प्रपत्र पर उपयुक्त जगह मुहर और हस्ताक्षर होने चाहिए।

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन कैसे करें ?

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग या SSO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको लॉगिन करना है।
  • अब आपको यहाँ LDMS सर्च करना है।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने LDMS पोर्टल खुल जायेगा।
  • यहाँ पर आपको कल्याण योजनाएं वाले सेक्शन में जाना है।
  • यहाँ पर आपको BOCW कल्याण बोर्ड का चयन करना है।
  • अब आपको Apply Now के लिंक पर क्लिक करना है।
  • यहाँ से आपके सामने आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अंत में आप इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • आप नजदीकी ई-मित्र पर जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Nirman Shramik Siksha Kaushal Vikas Yojana Important Links🔗

निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजनाआवेदन करें
ऑफिशियल वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें >>> Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment