ABHA Health ID Card 2026 : आभा हेल्थ आईडी कार्ड जिसे आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत भारत के प्रत्येक परिवार के सदस्यों का हेल्थ कार्ड बनाया जाता है। यह एक 14 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है। भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की है। इसी योजना का एक मुख्य हिस्सा ABHA Health ID है। आज के समय में प्रत्येक परिवार के हर सदस्य के पास आभा हेल्थ ID है। जिनके पास हेल्थ ID नहीं है उनको बनाने का प्रोसेस नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।
- ABHA हेल्थ आईडी कार्ड 2026 कैसे बनाएं?
- हेल्थ कार्ड बनाने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- आभा हेल्थ कार्ड बनाने के लिए क्या Age Limit चाहिए?
- आभा हेल्थ कार्ड बनाने के लिए ऑफिशियल बेवसाइट कौनसी है?
- आभा हेल्थ कार्ड कौन-कौन बनवा सकते हैं?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

ABHA हेल्थ ID क्या है ?
आभा हेल्थ आईडी भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एक हिस्सा है। इसके तहत व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधित दस्तावेजों और इतिहास को संग्रहित किया जाता है। यह ID सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, सरकारी अस्पतालों में मान्य है। यह 14 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। जो प्रत्येक नागरिक की अलग अलग होती है। इसके तहत 5 लाख तक का इलाज फ्री किया जाता है। इसमें आपका स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से संग्रहित किया जाता है।
ABHA ID के लाभ क्या-क्या हैं ?
आज की डिजिटल दुनिया में आभा ID का बहुत बड़ा महत्व है। इस कार्ड के बहुत सारे लाभ हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं :-
- इस कार्ड की मदद से अब कागजों के झंझट से मुक्ति मिली है।
- व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड कभी भी आसानी से वन क्लिक में देखा जा सकता है।
- सभी प्रकार की जांचें, रिपोर्ट और दवाओं की जानकारी कभी भी देखी जा सकती है।
- ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जा सकता है। प्रत्येक नागरिक के लिए जिनके पास आभा ID कार्ड है।
- सरकारी अस्पतालों में OPD अपॉइंटमेंट बुकिंग।
- UHI के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच।
- अन्य बहुत सारे लाभ इस कार्ड के हैं।
ABHA Health ID कार्ड 2026 कैसे बनाएं ?
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट ors.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको Create ABHA के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर के माध्यम से लॉगिन करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा उसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
- अब आपको अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि का चुनाव करना है।
- अब आपसे मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना है।
- इस प्रक्रिया में सिर्फ 5 मिनिट लगते हैं और आपकी ABHA ID बनकर तैयार हो जाती है।
- यह पूर्णत: नि:शुल्क है, यानी इसमें आपको किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी ABHA ID बना सकते हैं…
ABHA Health ID Card 2026 Important Links🔗
| ABHA Health ID Card | 2026 |
| ABHA Health ID Card 2026 | Apply Now |
| Official Website | ors.gov.in |