Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2024 से की गई थी। इस योजना में गरीब परिवारों में बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य रखा गया है। इस योजना का लाभ राजस्थान सरकार के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से बालिकाओं के माता पिता या अभिभावकों को प्रदान किया जाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजस्थान सरकार समय समय पर इस प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है। चलिए जानते हैं, कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं।
- लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- इस योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए।
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Varishth Patrakar Samman Yojana 2026 : राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, देखें सम्पूर्ण जानकारी

लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 के उद्देश्य
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 के निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- बालिका जन्म को बढ़ावा देना और बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना।
- समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना।
- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ मृत्यु दर को कम करना।
- बाल लिंगानुपात में सुधार करना।
- विद्यालयों में लड़कियों का नामांकन बढ़ाना।
- लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना।
- लड़कियों में शिशु मृत्यु दर को कम करना।
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में लाभार्थी को कुल 1.5 लाख रुपये 7 किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। जो निम्न से हैं :-
- पात्र चिकित्सा संस्थानों में बच्ची का जन्म होने पर – ₹2500
- लड़की की उम्र एक वर्ष पूरी तथा सभी टीके लग जाने के बाद – ₹2500
- सरकारी या प्राइवेट विद्यालय में कक्षा एक में कन्या का प्रवेश दिलाने पर – ₹4000
- सरकारी या प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने पर – ₹5000
- सरकारी या प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश दिलाने पर – ₹11000
- सरकारी या प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 12 में प्रवेश दिलाने पर – ₹25000
- लड़की ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की हो और उसकी आयु 21 वर्ष हो को – ₹1,00,000
सभी किस्तें आपको इसी क्रम में प्रदान की जायेंगी। इसमें बालिका के जन्म पर 1.5 लाख रुपये का प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। सभी किस्तों को DBT के माध्यम से आपके खाते में भेजा जायेगा।
नोट :- इस योजना में जब तक लड़की बालिग नहीं हो जाती तब तक पहली 6 किस्तें लड़की के माता पिता या अभिभावक के बैंक खाते में आयेंगी। तथा 7 वीं किस्त लड़की के खाते में ही आयेगी।
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी चाहिए :-
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक को किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान या जननी सुरक्षा योजना के तहत अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थान में बच्ची को जन्म देना चाहिए।
- दूसरी किस्त के लिए आपको सुनिश्चित करना होगा की बच्ची के सभी टीके लग चुके हैं।
- आवेदक के बच्चे की अगली किस्तों को पाने के लिए विद्यालय और कॉलेज में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक की बेटी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करनी अनिवार्य है। और बेटी की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। (सिर्फ अंतिम किस्त पाने के लिए)
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 : राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा का ऐसे मिलेगा लाभ, देखें पूरी जानकारी
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- विवाह पंजीकरण
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते का विवरण
- संबंधित चिकित्सा सुविधा से संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण पत्र
- PCTS पहचान पत्र जो जन्म के समय जारी की गई
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा :-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निकटतम कार्यालय में जाना है।
- पहली किस्त के लिए प्रसवपूर्व जांच और संस्थागत प्रसव के बाद PCTS पोर्टल पर डाटा डाला जाता है।
- दूसरी किस्त के लिए टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड डाला जाता है।
- इससे आगे की किस्त आपके विद्यालय और कॉलेज के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
- आवेदन करने के लिए आपको इतना परेशान नहीं होना है।
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी विभाग में जाकर संपर्क कर लेना है।
Lado Protsahan Yojana 2026 Important Links🔗
| Official Website | pctsrajmedical.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें >>> Aapki Beti Yojana 2026 : आपकी बेटी योजना 2026 का लाभ ऐसे मिलेगा, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी