Aapki Beti Yojana 2026 : आपकी बेटी योजना राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना में सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को आगे पढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इस योजना में वे छात्राएं शामिल हैं जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL श्रेणी) में आती हैं और उनके माता पिता में से कोई एक या दोनों का निधन हो चुका है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार के द्वारा इन आश्रित बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का संचालन बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन

आपकी बेटी योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
आपकी बेटी योजना 2026 राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ निराश्रित बालिकाओं को दिया जाता है। इस योजना में निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- कक्षा 1 से 8 वीं तक की छात्राओं के लिए ₹2100 प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।
- कक्षा 9 से 12 वीं तक की छात्राओं के लिए ₹2500 प्रति वर्ष दिए जाते हैं।
- ध्यान रहे इस योजना का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप किसी भी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
- इस योजना के तहत पैसा DBT के माध्यम से बालिका के जन आधार कार्ड से जुड़े खाते में या परिवार के मुखिया के खाते में डाले जायेंगे।
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक राजस्थान के किसी भी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा होनी चाहिए।
- आवेदक का परिवार BPL श्रेणी में (गरीबी रेखा से नीचे) होना चाहिए।
- आवेदक के माता-पिता में से एक या दोनों की मृत्यु हो गई हो।
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो।
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड
- माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- BPL राशन कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
आपकी बेटी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए बच्चों के अभिभावकों को संबंधित सरकारी विद्यालय में जाकर संपर्क करना है।
- इसके बाद वहाँ आपको संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दे दी जायेगी।
- वहाँ पर शालादर्पण के माध्यम से आपका आवेदन फॉर्म भर दिया जायेगा।
- बाकी आगे की प्रक्रिया विभाग द्वारा पूर्ण कर दी जायेगी।
- इसके बाद आपके जनआधार कार्ड में जुड़े खाते या परिवार के मुखिया के खाते में सहायता राशि DBT के माध्यम से भेजी जायेगी।
Aapki Beti Yojana 2026 Important Links🔗
| Official Website | rajshaladarpan.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें >>> Scheme For Financial Assistance For Veteran Artists : वयोवृद्ध कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता योजना, ऐसे मिलेगा लाभ देखें सम्पूर्ण जानकारी