National Award to Teachers (For Excellence in Vocational Training and Entrepreneurship Development) : भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास के लिए राष्टीय पुरस्कार प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले शिक्षकों, प्रशिक्षकों आदि को सम्मानित करना है। इस योजना में अलग अलग क्षेत्र से लाभार्थियों को लिया जाता है। और उन्हें सम्मान दिलाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। हालाँकि भारत सरकार के द्वारा ऐसी विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। जिनका प्रत्यक्ष रूप से लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है। इस योजना में पुरस्कार की पांच श्रेणियाँ रखी गई हैं।चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Scheme For Financial Assistance For Veteran Artists : वयोवृद्ध कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता योजना, ऐसे मिलेगा लाभ देखें सम्पूर्ण जानकारी

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल श्रेणियाँ कौन कौनसी हैं ?
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) में पांच श्रेणियों को शामिल किया गया है जो निम्न हैं :-
1. (श्रेणी-1) सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक (दीर्घकालिक प्रशिक्षण) – 9 पुरस्कार
- आईटीआई में सीटीएस के अंतर्गत 5 ट्रेडों में सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक – 5
- इंजीनियरिंग ट्रेडों में सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक – 1
- गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक – 1
- दिव्यांग व्यवसायों के लिए सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक – 1
- सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक आधुनिक युग के पाठ्यक्रम – 1
2. (श्रेणी-2) सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक – अल्पकालिक प्रशिक्षण (3 पुरस्कार)
3. (श्रेणी-3) सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्रशिक्षक – दीर्घकालिक प्रशिक्षण (2 पुरस्कार)
- इंजीनियरिंग ट्रेडों में सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्रशिक्षक – 1
- गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्रशिक्षक – 1
4. (श्रेणी-4) सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्रशिक्षक – अल्पकालिक प्रशिक्षण – 1 पुरस्कार
5. (श्रेणी-5) उद्यमता विकास में उत्कृष्टता (1 पुरस्कार)
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) योजना में क्या लाभ मिलेगा
इस योजना में लाभार्थियों को निम्न लाभ प्रत्यक्ष रूप से प्रदान किए जायेंगे :-
- इसमें लाभार्थियों को एक पदक दिया जायेगा।
- एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
- ₹50,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
- भविष्य में इस योजना में अन्य लाभ भी जोड़े जा सकते हैं।
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) के लिए पात्रता
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) अलग अलग श्रेणियों के अनुसार पात्रता अलग अलग रखी गई है। जो निम्न प्रकार है :-
श्रेणी 1 व श्रेणी 3 के लिए :-
- आवेदक नियमित रूप से प्रशिक्षक या मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त होना चाहिए।
- आवेदक के पास CTS / CITS में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक को पिछले वर्ष संबंधित पुरस्कार से पुरस्कृत नहीं किया गया हो।
श्रेणी 2 व श्रेणी 4 के लिए :-
- आवेदक नियमित रूप से प्रशिक्षक या मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक को किसी भी सरकारी संस्थान से स्किल इंडिया डिजिटल हब पर पंजीकृत प्रशिक्षक होना चाहिए। जिसके पास वैध प्रमाण पत्र हों।
- आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से प्रमाणित प्रशिक्षक या मास्टर प्रशिक्षक होना चाहिए। जिसके पास वैध प्रमाण पत्र हो। और जिसने अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए हों।
- आवेदक को पिछले वर्ष संबंधित पुरस्कार से पुरस्कृत नहीं किया गया हो।
- आवेदक केवल एक ही श्रेणी के लिए आवेदन कर सकता है।
श्रेणी 5 के लिए :-
- आवेदक UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम / पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला नियमित सदस्य होना चाहिए।
- आवेदक को केंद्र और राज्य सरकार के संस्थानों में उद्यमिता विकास कार्यक्रमों में नियमित रूप से संलग्न होना चाहिए।
- आवेदक को कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक को पिछले वर्ष संबंधित पुरस्कार से पुरस्कृत नहीं किया गया हो।
इसे भी पढ़ें >>> Talent Encouragement Scheme for Construction Workers and Their Dependent Children in Rajasthan : राजस्थान सरकार का बड़ा प्रयास, देखें सम्पूर्ण जानकारी
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) आवेदन कैसे करें ?
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- अब आवेदन फार्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को आपको सही-सही भरना है।
- इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने है।
- इसके बाद आपको अपने फार्म को सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) महत्वपूर्ण लिंक 🔗
| शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए) | आवेदन करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | awards.gov.in |
इसे भी पढ़ें >>> Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : पीएम उज्जवला योजना को लेकर सरकार के नये नियम लागू