Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन

Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : राजस्थान सरकार का प्रयास रहता है कि वह सभी जरूरतमंदों की सहायता करती है तथा उनके कल्याण के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं लेकर आती है। राजस्थान सरकार समय समय पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। उन्हीं योजनाओं के तहत राजस्थान सरकार ने तलाकशुदा, विधवा और परित्यकता महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना में इन श्रेणियों में आने वाली महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वो अपना सामान्य जीवन यापन आसानी से जी सके और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं चलिए जानते हैं।

  • मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….

इसे भी पढ़ें >>> National Award to Teachers (For Excellence in Vocational Training and Entrepreneurship Development) : शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए)

Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में मिलने वाले लाभ

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हुई है। राजस्थान सरकार का यह बहुत बड़ा प्रयास महिलाओं के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया। इस योजना के तहत शामिल महिलाओं को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-

  • ₹500 प्रतिमाह (यदि आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है)
  • ₹750 प्रतिमाह (यदि आवेदक की आयु 55 से 60 वर्ष के बीच है)
  • ₹1000 प्रतिमाह (यदि आवेदक की आयु 60 से 75 वर्ष के बीच है)
  • ₹1500 प्रतिमाह (यदि आवेदक की आयु 75 वर्ष से अधिक है)

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • वह विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला जिसके जीवनयापन के लिए कोई निश्चित आय का स्रोत न हो।
  • आवेदक वार्षिक आय ₹48,000 से कम होनी चाहिए।
  • ध्यान दें यदि इस दौरान आप किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें >>> Scheme For Financial Assistance For Veteran Artists : वयोवृद्ध कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता योजना, ऐसे मिलेगा लाभ देखें सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र (केवल विधवा महिलाओं के लिए)
  • न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र (केवल तलाकशुदा महिलाओं के लिए)
  • उप-विभागीय अधिकारी या विकास अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र (केवल परित्यक्ता महिलाओं के लिए)

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारियों को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Important Links🔗

Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension YojanaApply Now
Official Websitessp.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें >>> Talent Encouragement Scheme for Construction Workers and Their Dependent Children in Rajasthan : राजस्थान सरकार का बड़ा प्रयास, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment