PAN Card Link With Aadhar Card 2026 : अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें घर बैठे, यहाँ से देखें

PAN Card Link With Aadhar Card 2026 : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही दस्तावेज एक महत्वपूर्ण दस्तावेज की श्रेणी में आते हैं। इन दस्तावेजों के बहुत सारे काम है। सरकारी योजनाओं से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक इनका उपयोग होता है। आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों अलग-अलग विभागों द्वारा जारी किए जाते हैं जैसे आपका आधार कार्ड UIDAI के द्वारा जारी किया जाता है। वहीं  आपका पैन कार्ड आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड में आपके बायोमेट्रिक से संबंधित संपूर्ण जानकारी शामिल होती है, वहीं बात करें पैन कार्ड की तो पैन कार्ड में आपके वित्त से संबंधित संपूर्ण जानकारी शामिल होती है। चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?
  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए कितना शुल्क लगेगा?
  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- Haryana Marriage Certificate 2026 : हरियाणा विवाह पंजीकरण 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

PAN Card Link With Aadhar Card 2026

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना क्यों जरूरी है ?

वर्तमान समय में सरकार के बढ़ते डिजिटल दौर में नागरिकों को विभिन्न सेवाओं तक पहुंच को सरल बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के नवाचार किया जा रहे हैं। हालांकि आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही दस्तावेज अलग-अलग है और अलग-अलग विभागों द्वारा ही इनको जारी किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में दोनों को एक साथ मर्ज करके उनका डाटा एक साथ एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस उद्देश्य से सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। ताकि किसी भी फर्जीवाड़े की इसमें गुंजाइश न रहे। वर्तमान समय में काफी ऐसा देखा जा रहा है की कई लोग विभिन्न प्रकार के लाभों को लेने के लिए इन दस्तावेजों को फर्जी तरीके से प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण इसकी गहनता से जांच करने के लिए इन दोनों दस्तावेजों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। आयकर विभाग ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए आवेदन शुल्क

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए विभाग द्वारा एक निर्धारित समय दिया गया था। साथ ही उन्होंने एक गाइडलाइन जारी की थी कि यदि आप समय से अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो आपको विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क ₹1000 रखा गया है। यदि अब आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से जोड़ते हैं तो आपको ₹1000 का शुल्क जमा कराना होगा।

ध्यान दें :- यदि आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड अस्थाई रूप से निष्क्रिय कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :- Ration Card KYC Online 2026 : अपने राशन कार्ड की केवाईसी करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें ?

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर Link Aadhar का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से जुडा हुआ होना चाहिए डालना है।
  • इसके बाद आपको I agree to validate my Aadhar details के बॉक्स पर क्लिक है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। OTP डालकर आपको सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं…

PAN Card Link With Aadhar Card 2026 Important Links🔗

PAN Card Link With Aadhar Card 2026Link Here
Official Websiteincometax.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Online e-Challan Check 2026 : अब अपने मोबाइल से ई-चालान देखें और भरें ऑनलाइन, यहाँ से देखें

Leave a Comment