Ration Card KYC Online 2026 : अपने राशन कार्ड की केवाईसी करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें

Ration Card KYC Online 2026 : राशन कार्ड वर्तमान समय में एक अहम दस्तावेज है। जो प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा उनके नागरिकों को प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड के तहत प्रत्येक परिवारों को उनकी श्रेणियों में विभाजित किया जाता है जैसे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिक। वर्तमान समय में बढ़ते इस डिजिटल दौर में अब हर सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है जहां पहले आपको ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते थे और विभागीय कार्यालयों में जाना पड़ता था। तो वे सभी काम अब ऑनलाइन करके आपके लिए आसान कर दिया गया है। केवाईसी करवाना एक अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो कि प्रत्येक नागरिक को करना आवश्यक है। इसके बिना भविष्य में दिए जाने वाले लाभों से आपको वंचित किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किस प्रकार से आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • राशन कार्ड की केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?
  • राशन कार्ड की केवाईसी करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • राशन कार्ड की केवाईसी करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- Online e-Challan Check 2026 : अब अपने मोबाइल से ई-चालान देखें और भरें ऑनलाइन, यहाँ से देखें

Ration Card KYC Online 2026

केवाईसी क्या है ?

KYC का मतलब होता है Know Your Customer वर्तमान समय में सरकार ने केवाईसी की प्रक्रिया हर क्षेत्र में कर दी है जैसे कि बैंक हो गया राशन कार्ड हो गया आदि कई प्रकार की योजनाएं हैं जिनमें केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। केवाईसी एक बहुत जरूरी प्रक्रिया है जो सरकार द्वारा प्रतिवर्ष हर नागरिक से करवाई जाती है। क्योंकि इससे सत्यापित होता है कि जो वांछित लाभ परिवार को प्रदान किया जा रहा है वह सही है या फिर गलत। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला लाभ जरूरतमंद परिवार को पहुंचाया जा रहा है। केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड में जुड़े हुए फर्जी कार्डों को हटाया जा सकता है। तथा केवाईसी नहीं होने की स्थिति में उन नागरिकों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे। केवाईसी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद आपको वांछित लाभ लगातार दिए जाते रहेंगे।

ऑनलाइन राशन कार्ड केवाईसी किस-किस राज्य के नागरिक कर सकते हैं ?

वर्तमान समय में सभी सरकारें इस बढ़ते डिजिटल दौर में सभी कामों को ऑनलाइन करने का पूरा प्रयास कर रही है ऑनलाइन राशन कार्ड केवाईसी की प्रक्रिया निम्न राज्यों के नागरिक कर सकते हैं :-

  1. दिल्ली
  2. जम्मू कश्मीर
  3. गोवा
  4. केरल
  5. लक्षद्वीप
  6. मेघालय
  7. मध्य प्रदेश
  8. महाराष्ट्र
  9. त्रिपुरा
  10. सिक्किम
  11. बिहार
  12. अंडमान-निकोबार

उपरोक्त सभी राज्यों के नागरिक ऑनलाइन राशन कार्ड केवाईसी कर सकते हैं अन्य राज्यों की सरकारी भी प्रयास कर रहे हैं कि ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसकी मदद से आप भी अपना राशन कार्ड केवाईसी कर सके।

इसे भी पढ़ें :- New Driving Licence 2026 : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं घर बैठे, यहाँ से देखें

राशन कार्ड केवाईसी करने के लिए क्या होना चाहिए ?

राशन कार्ड ऑनलाइन KYC करने के लिए आपके पास निम्न संसाधन होने चाहिए :-

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड में जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
  • फेस वेरिफिकेशन एप
  • एक स्मार्ट फोन
  • इंटरनेट कनेक्शन

उपरोक्त सभी संसाधन एक सामान्य संसाधन हैं जो प्रत्येक नागरिकों के पास होते ही हैं।

राशन कार्ड केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें ?

राशन कार्ड केवाईसी ऑनलाइन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको राशन कार्ड केवाईसी के लिए ‘Mera eKYC’ ऐप की आवश्यकता पड़ेगी।
  • इसके साथ ही आपको एक और अन्य ऐप की आवश्यकता पड़ेगी, जिसका नाम ‘Aadhaar Face RD’ है।
  • दोनों ऐप को डाउनलोड करने का लिंक आपको नीचे दे दिया गया है वहां से आप इन दोनों ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आपको Mera eKYC ऐप को खोलना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर डालना है।
  • इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आधार नंबर से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा।
  • अब आपको उस OTP को डालकर वेरिफिकेशन करना है।
  • यदि आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ नहीं है या आपका मोबाइल नंबर चालू नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप Face KYC के ऑप्शन को चुनें।
  • Face KYC का चुनाव करने पर आपका कैमरा ओपन हो जाएगा और आपके चेहरे को स्कैन करने लगेगा।
  • इसमें आपको एक बार अपनी आंखों को बंद करके खोलना है, इसमें आपका फोटो अपने आप कैप्चर होगा।
  • जैसे ही हरा बॉक्स आ जाए तो समझ जाना की आपकी KYC संपन्न हो गई है।

Ration Card KYC Online 2026 Important Links🔗

Mera eKYC App LinkDownload Here
Face RD App LinkDownload Here

इसे भी पढ़ें :- Haryana Family ID Card 2026 Download : हरियाणा फैमिली आईडी डाउनलोड करें अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें

Leave a Comment