Birth Certificate 2026 : अब जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बनाएं, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Birth Certificate 2026 : जन्म प्रमाण पत्र अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन बना सकते हैं। पहले आपको इस दस्तावेज को बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिसमें आपका समय और धन अधिक खर्च होता था। सरकार के द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए इस कार्य को अब ऑनलाइन कर दिया। अब आप बस अपने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र वर्तमान समय में एक अहम दस्तावेज है, इसके बिना आपका आधार कार्ड भी नहीं बन सकता है तथा अन्य कई प्रकार की समस्याओं का आपको सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बना सकते हैं।

  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?
  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कौन-कौन बना सकता है?
  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- e-Gram Swaraj Portal 2026 : जाने अपने गाँव की योजनाएं और बजट अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें

Birth Certificate 2026

जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?

जैसा कि नाम से पता चल रहा है जन्म प्रमाण पत्र यानी की वह दस्तावेज जिसमें आपके जन्म से संबंधित तिथि का अंकन होता है। जन्म प्रमाण पत्र आपकी जन्म तिथि और जन्म स्थान को बताने में सक्षम होता है। जन्म प्रमाण पत्र अति आवश्यक है इसके अभाव में आप अपने बच्चों का एडमिशन विद्यालय में नहीं करवा सकते हैं, इसके अभाव में आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में यह आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है, आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना ही चाहिए। हालांकि पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी जटिल थी, लेकिन वर्तमान समय में सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के उद्देश्य से इसको ऑनलाइन कर दिया है। अब हर एक नागरिक ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र कौन-कौन बना सकता है ?

भारत के सभी नागरिक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए, उनका जन्म भारत में हुआ होना चाहिए तथा आप सभी के पास में आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

बच्चों और वयस्कों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज अलग-अलग है जो निम्न प्रकार से हैं :-

बच्चों के लिए :-

  • यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

व्यस्कों के लिए :-

  • अपना आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म की पुष्टि करने वाला दस्तावेज

इसे भी पढ़ें :- PAN Card Link With Aadhar Card 2026 : अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें घर बैठे, यहाँ से देखें

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए आवेदन कैसे करें ?

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से Sign Up करना है।
  • इसके बाद आपको अपना User Id और Pasword डालकर Log in करना है।
  • इसके बाद आपको Apply for Birth Certificate के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप सभी के सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं…

Birth Certificate 2026 Important Links🔗

Birth Certificate 2026Apply Here
Official Websitedc.crsorgi.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Haryana Marriage Certificate 2026 : हरियाणा विवाह पंजीकरण 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment