Rupay Card & Benefits 2026 : रूपे कार्ड भारत सरकार की पहल है। यह पूर्णत: स्वदेशी डिजिटल पेमेंट नेटवर्क है। NPCI के द्वारा शुरू की गई यह सेवा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू हो गई है। यानी अब आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका फायदा उठा सकते हैं। RuPay डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड के रूप में उपलब्ध है। इस कार्ड में आपको बहुत सारे लाभ मिल जाते हैं जैसे कि कम ट्रांजेक्शन फीस, UPI सपोर्ट, बीमा सुरक्षा आदि। चलिए जानते हैं कि आप RuPay कार्ड कैसे बना सकते हैं।
- RuPay कार्ड कैसे बनायें?
- RuPay कार्ड कौन कौन बनवा सकता है?
- RuPay कार्ड के क्या क्या लाभ हैं?
- RuPay कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या चाहिए?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Stand Up India Scheme 2026 : स्टैंड अप इंडिया स्कीम 2026 के तहत पाएं ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी

RuPay कार्ड क्या है ?
RuPay कार्ड पूरे भारत देश में लोकप्रिय और सशक्त डिजिटल पेमेंट का माध्यम है। वर्तमान समय में इसकी काफी उपयोगिता है। यह कार्ड सिर्फ ऑनलाइन ATM से पैसे ही निकालने में सक्षम नहीं है बल्कि ऑनलाइन भुगतान करने में भी सक्षम है। यह कार्ड भारतीय राष्ट्रीय भुगतान नियम द्वारा विकसित किया गया है। आज प्रत्येक नागरिक इसका लाभ उठा रहा है। यह पूर्ण रूप से स्वदेशी है। इसे 2012 में NPCI द्वारा लॉंच किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य MasterCard और अन्य विभिन्न प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय कार्डों पर हो रही नागरिकों की निर्भरता को कम करना है।
RuPay कार्ड की विशेषताएँ
RuPay कार्ड की निम्न विशेषताएँ हैं :-
- यह पूर्ण रूप से भारतीय तकनीक से निर्मित है।
- यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार्य है।
- RuPay कार्ड धारकों को ₹1 लाख से ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
- इस कार्ड में आपको सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
- इसमें आपका कम पेमेंट ट्रांजेक्शन चार्ज लगता है।
इसे भी पढ़ें :- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 : अपने आधार कार्ड में जुड़ा मोबाइल नंबर चेक करें 2 मिनट में, यहाँ से देखें
RuPay कार्ड के प्रकार
RuPay कार्ड के विभिन्न प्रकार हैं जो निम्न हैं :-
- RuPay Debit Card
- RuPay Credit Card
- RuPay Prepaid Card
- RuPay Contactless Card
- RuPay Government Scheme Card
RuPay Debit कार्ड आपको नया खाता खोलने के साथ ही दिया जाता है।
क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन ?
क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आप नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करें :-
- सबसे पहले आपको RuPay की ऑफिशियल वेबसाइट rupay.co.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको मेनू में जाना है।
- मेनू में आपको Cards के सेक्शन में जाना है वहाँ आपको Credit कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको कार्ड और बैंक का चुनाव करना है।
- अब आपको Apply Now के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको बैंक की वेबसाइट पर फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
Rupay Card & Benefits 2026 Important Links🔗
| Rupay Card & Benefits 2026 | Apply Here |
| Official Website | rupay.co.in |
उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। किसी भी प्रकार की मदद के लिए नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करें।
इसे भी पढ़ें :- Voter ID Card 2026 : अपनी वोटर आईडी बनाएं घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी