Micro Loan Finance Scheme 2026 : सूक्ष्म ऋण योजना 2026 के तहत पाएं शिक्षा ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Micro Loan Finance Scheme 2026 : सूक्ष्म ऋण वित्त योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत NSFDC के द्वारा संचालित की जाती है। यह ऋण योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य योजनाओं से भिन्न है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इससे लोगों को अपने रोजगार को स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी। सरकार का प्रयास हमेशा से रहा है कि लोग स्वरोजगार की और प्रेरित हों। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

  • सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- PG Portal 2026 : पीजी पोर्टल के माध्यम से करें विभागों कर विरुद्ध शिकायत दर्ज, यहाँ से देखें

Micro Loan Finance Scheme 2026

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 क्या है ?

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से ही एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचाना है। इस योजना के तहत आपको अधिकतम ₹1.25 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया है। ताकि लोग स्वयं का रोजगार स्थापित कर पाएं और किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इस योजना में आप कोई भी अपना रोजगार स्थापित करते हैं तो आपको आपकी लागत मूल्य का 90% तक ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें आपका रोजगार ₹1.40 लाख की लागत तक का होना चाहिए।

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 में शामिल रोजगार

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपका निम्न में से एक रोजगार स्थापित होना चाहिए :-

  • चाय/पान की दुकान
  • ब्यूटी पार्लर
  • बेकरी निर्माण
  • अगरबत्ती निर्माण
  • सब्जी व मछली बिक्री
  • बकरी पालन
  • पापड़ तथा अचार निर्माण

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 का लाभ लेने के लिए पात्रता

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC) का होना चाहिए।
  • आवेदक की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • सहकारी समितियाँ भी इसमें आवेदन कर सकती हैं, लेकिन इसके सभी सदस्य अनुसूचित जाति के होने चाहिए और सभी सदस्यों की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना में ऋण का भुगतान आपको अधिकतम 3 वर्षों के अंदर तिमाही किश्तों में करना होता है।
  • इस योजना में लाभार्थियों से 6.5% वार्षिक ब्याज लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें :- Rupay Card & Benefits 2026 : रूपे कार्ड क्या है और इसके लाभ जाने, यहाँ से सम्पूर्ण जानकारी

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको संबंधित राज्य चैनलाइजिंग एजेन्सी (SCA) / चैनलाइजिंग एजेन्सी (CA) के जिला कार्यालय में जाना है।
  • इसके बाद आपको वहाँ से सूक्ष्म ऋण वित्त योजना 2026 का फॉर्म लेना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी लगानी है।
  • इसके बाद जिला मुख्यालय आपके आवेदन फॉर्म की जांच करके आवेदन को मुख्य कार्यालय में भेज देता है।
  • इसके बाद मुख्य कार्यालय इसको NSFDC को भेज देता है।
  • इसके बाद सब कुछ सही होने पर आपके आवेदन फॉर्म को स्वकृति प्रदान की जाती है।
  • इसके बाद धनराशि SCA/CA या बैंकों को जारी की जाती है।
  • इसके बाद संबंधित एजेन्सी आपको ऋण प्रदान करती है।

उपरोक्त प्रक्रिया को फॉलो करके आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

इसे भी पढ़ें :- Stand Up India Scheme 2026 : स्टैंड अप इंडिया स्कीम 2026 के तहत पाएं ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment