Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 : राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 : राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी होनी आवश्यक है जो कि आप सभी को नीचे दी गई है। इस योजना में आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक रखी गई है। इस योजना में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। यह योजना राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ सरकारी विद्यालयों में और कॉलेज में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रदान किया जाता है। यह एक स्कॉलरशिप स्कीम है। आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं चलिए जानते हैं।

  • राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • इस योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

इसे भी पढ़ें :- PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) 2026 : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Latest News

जैसा कि आप सभी को पता है की राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के लिए आवेदन फार्म 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं तथा इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से अपना आवेदन फॉर्म भर दें जिससे आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस योजना के तहत प्रदेश के SC, ST, EWS, MBCऔर OBC वर्ग के सभी नियमित 11वीं और 12वीं कक्षा के नियमित विद्यार्थी शामिल हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को ₹15000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जो कि विद्यार्थियों के खाते में सीधे भेज दी जाती है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 पात्रता

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक है :-

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में रेगुलर अध्ययनरत होना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति के आवेदकों की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की वार्षिक आय ₹1.5 लाख  से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • तथा आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :- E sanjeevani OPD Yojana 2026 : ई-संजीवनी ओपीडी योजना 2026 का ऐसे उठाएं लाभ

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Application Fee

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी आप इस योजना में नि:शुल्क ही आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 जरूरी दस्तावेज

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-

  • वर्तमान में जिस कक्षा में अध्ययनरत हैं उससे पिछले वर्ष की मार्कशीट होती आवश्यक है।
  • वर्तमान सत्र की फीस रशीद होनी आवश्यक है।
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • BPL कार्ड

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको SSO ID की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको SSO ID बनानी है। ID बनाने के बाद आपको लॉगिन करना है।
  • अब आपको स्कॉलरशिप के ऑप्शन मे जाना है। यहाँ पर आपको उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं…

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Important Links🔗

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Form Start Date11 December 2025
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 Form Last Date 30 June 2026
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Soil Health Card Scheme 2026 : मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 और इसके फायदे, यहाँ से देखें

Leave a Comment