Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 : जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ पर किसानों की आजीविका का एकमात्र श्रोत कृषि है। ऐसे में किसानों की फसलों में आवारा पशु आकर नुकसान कर जाते है जिससे उनकी आजीविका प्रभावित होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा एक उपाय निकाला गया जो कि राजस्थान नि:शुल्क तारबंदी योजना 2026 है। इस योजना में किसानों को तारबंदी करने के लिए सरकार द्वारा ₹40,000 से लेकर ₹48,000 तक राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का सहयोग राजस्थान के किसान परिवारों के लिए एक बड़ी मिसाल है।
- राजस्थान तारबंदी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- इस योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- इस योजना का लाभ किन किनको दिया जायेगा?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 : राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Latest News
जैसा कि आप सभी अच्छी प्रकार से जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष किसान भाईयों यह डर रहता है कि आवारा पशु आएंगे और उनके खेत में लगी फसल को खा जाएंगे। जिससे उनकी फसल खराब हो जाती है। तथा इससे उनकी आय में कमी होती है और इस कारण उनकी आजीविका भी प्रभावित होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान नि:शुल्क तारबंदी योजना की शुरुआत की है, जिससे करोड़ों किसान परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और आवारा पशुओं के द्वारा होने वाले नुकसान से बचाव करना है। इस योजना में लागत का 50% से 70% अनुदान मिलता है।
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के लिए पात्रता
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए किसानों के पास निम्न योग्यताएं होनी आवश्यक हैं :-
- किसान भाईयों को न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर (करीब 2 बीघा) कृषि भूमि होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 50% या अधिकतम 40000 रुपए, जो भी कम हो वह किसान को अनुदान दिया जाएगा।
- सभी श्रेणी के कृषकों को लक्षित कर सामुदायिक आधार पर, जिसमें कम से कम 5 हैक्टेयर कृषि भूमि तथा 3 कृषकों का समूह होना आवश्यक है।
- तथा सामूहिक रूप से आवेदन करने पर 10 से अधिक किसान भाइयों के समूह में न्यूनतम 5 हेक्टेयर में तारबंदी किए जाने पर लागत का 70% या फिर उससे अधिक सरकार की तरफ से दिए जाते हैं।
- इसमें किसान भाई को 400 रनिंग मीटर तक का अनुदान प्रदान किया जाता है।
- कृषक समूह में लघु / सीमान्त श्रेणी के कृषक शामिल है तो अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक (परिधि हेतु) लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम राशि रूपये 48000/- जो भी कम हो, प्रति कृषक अनुदान देय होगा।
- (400 रनिंग मीटर से कम होने पर Prorata basis पर अनुदान देय है। पेरिफेरी की लम्बाई 400 मीटर से अधिक होने पर शेष दूरी में कृषक द्वारा स्वय के स्तर पर तारबंदी की जायेगी।
- लघु / सीमान्त श्रेणी कृषकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत अधिकतम 8000 रूपये (जो भी कम हो) अनुदान राज्य योजना / मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से ही देय होगा।
नोट :- यदि किसान के पास जमीन कम है तो वह समूह के रूप में आवेदन कर सकता है।
इसे भी पढ़ें :- PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) 2026 : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको। राजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- इसके बाद आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही भरना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके खेत का भौतिक सत्यापन किया जायेगा और सत्यापन सही पाया जाता है तो आपको योजना का पैसा आपके खाते में भेज दिया जायेगा।
- इसके अलावा आप ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 Important Links🔗
| Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Notification | Download Here |
| Official Website | rajkisan.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- E sanjeevani OPD Yojana 2026 : ई-संजीवनी ओपीडी योजना 2026 का ऐसे उठाएं लाभ