PM Suraksha Beema Yojana (PMSBY) 2026 : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भारत के नागरिकों के लिए शुरू की गई एक अति महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत 18 से 70 वर्ष की आयु के नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री शिक्षा बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना में कम लागत में लोगों को दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास बचत खाता होना आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय नागरिकों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर बड़े नुकसान में थोड़ी सी सहायता करना है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ना डगमगाए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ आप किस प्रकार ले सकते हैं चलिए जानते हैं।
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
यह भी पढ़ें :- E sanjeevani OPD Yojana 2026 : ई-संजीवनी ओपीडी योजना 2026 का ऐसे उठाएं लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2026 क्या है ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। यह भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी मिसाल है इस योजना में आवेदक कम लागत में दुर्घटना बीमा सुरक्षा आ सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसी व्यक्ति की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है या फिर किसी भी प्रकार की स्थाई विकलांगता आ जाती है तो उसे सीधे लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के लिए आपको वार्षिक प्रीमियम भी देना पड़ता है जो आपके बैंक खाते से प्रतिवर्ष कटता रहता है। वर्तमान समय में ₹20 प्रतिवर्ष प्रीमियम देना पड़ता है। स्थाई विकलांगता के तहत यदि लाभार्थी की दोनों आंखों की दृष्टि चली जाए या फिर दोनों हाथ या पैर काम करना बंद कर दें तो इस स्थिति में आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवरेज दिया जाएगा। इस योजना का कवरेज 1 जून से लेकर 31 मई तक 1 वर्ष के लिए होता है। अगले वर्ष रिन्यू हो जाती है।
नोट :- 70 वर्ष की उम्र के बाद या बैंक खाता बंद होने पर या फिर बैंक में पर्याप्त राशि न होने पर इस योजना के लाभ से आपको वंचित किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कितना दुर्घटना बीमा मिलता है ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में रजिस्टर्ड नागरिकों को दुर्घटना होने पर निम्न प्रकार से लाभ प्रदान किया जाता है :-
- दुर्घटना में मृत्यु होने पर – ₹2 लाख
- पूर्ण स्थाई विकलांगता होने पर – ₹2 लाख
- आंशिक स्थाई विकलांगता होने पर – ₹1 लाख
ध्यान दें कि यह एक दुर्घटना बीमा योजना है। यह स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है अतः इस योजना में जो भी लाभ मिलेगा वह दुर्घटना होने पर ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- Soil Health Card Scheme 2026 : मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 और इसके फायदे, यहाँ से देखें
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करना आसान है। इसके लिए आपको अपने संबंधित बैंक शाखा में जाना होगा।
- सबसे पहले आपको अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाना है।
- इसके बाद आपको वहां से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का आवेदन फार्म लेना है।
- अब आपको आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी साथ लगानी है। तथा आपको अपने पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर फॉर्म पर करने हैं।
- सभी जानकारियां और दस्तावेजों को लगाने के बाद आपको आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
- आगे की प्रक्रिया आपको बैंक शाखा में बता दी जाएगी इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
- आप ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे तथा किसी भी प्रकार की अधिक सहायता के लिए हमें नीचे कमेंट करें।
इसे भी पढ़ें :- PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 : पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 के तहत पाएं ₹15000, यहाँ से आवेदन करें