PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 : पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 के तहत पाये ₹15,000 की राशि। यह योजना सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक कारीगर या श्रमिक को ₹15000 की राशि टूलकिट खरीदने के लिए दी जाती है। इस योजना का लाभ प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके आवेदकों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट योजना उन कारीगरों और श्रमिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई जो वर्षो से अपने हुनर के दम पर कार्य कर रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार की मनसा यह है कि किसी बाजी कारीगर या श्रमिक का हुनर न दबे। इन सभी के हुनर को बनाये रखने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
- PM विश्वकर्मा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन-कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Berojgari Bhatta Status : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के फॉर्म का स्टेटस यहाँ से चेक करें

PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026
पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना को शुरू करने का प्रयास सरकार के द्वारा किया गया था। और इसकी सफलता भी सुनिश्चित हुई। और आज वर्तमान समय में इस योजना का लाभ प्रत्येक उस कारीगर और श्रमिक को मिल रहा है जो कभी अपने सीमित संसाधनों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। उन सभी के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत प्रत्येक कारीगर या श्रमिक को ₹15000 की सहायता राशि टूलकिट सामग्री खरीदने के लिए दी जाती है। इसमें आपको 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान आपको आपकी मजदूरी भी दी जाती है। और अंत में आपको प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 का उद्देश्य
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 के निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- इस योजना के तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देना है।
- इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है।
- इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को तकनीकी सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना के अन्य कई लाभ हैं जो कारीगरों और श्रमिकों को सीधे सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 में शामिल पेशे
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न पेशे सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं यानि इस श्रेणी में काम करने वाले कारीगर या श्रमिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- धोबी
- नाई
- राजमिस्त्री
- माला बनाने वाले
- हस्तशिल्प कलाकार
- बढ़ई
- लोहार
- कुम्हार
- दर्जी
- मोची
- सुनार आदि
उपरोक्त सभी शश्रेणियों में शामिल कारीगर या श्रमिक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order : आप भी परेशान हैं कि आपकी मार्कशीट खो गई है, तो ऐसे मंगाए घर बैठे नई मार्कशीट, यहाँ से देखें
PM विश्वकर्मा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
पीएम विश्वकर्मा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक हैं तभी आप इस योजना में आवेदन कर पाएंगे।
- आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक किसी भी सरकारी नौकरी में ना हो।
- आवेदक मानसिक और शारीरिक रूप। से काम करने में पूर्ण सक्षम होना चाहिए।
उपरोक्त सभी पात्रता रखने वाले सभी आवेदक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- ईमेल आईडी
PM विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको ‘पंजीकरण करें’ के लिंक कर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है
- अब आपके आधार नंबर से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा उस OTP को दर्ज करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं…
PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 Important Links🔗
| PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 | Apply Now |
| Official Website | pmvishwakarma.gov.in |
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Ration Card Download 2026 : राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड करें मोबाइल से, मात्र 5 मिनट में, यहाँ से देखें