Rajasthan Berojgari Bhatta Status : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म स्टेटस चेक करें। यदि आपने भी राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन किया है तो आपके मन में एक बड़ा सवाल आता होगा कि आखिर फॉर्म भरने के बाद आपको क्या करना होता है और फॉर्म का स्टेटस कैसे देखें। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा सीधे लाभ प्रदान किया जाता है। आपने यदि इस योजना में आवेदन किया है तो आप सभी के मन में काफी सवाल होंगे। चलिए आप सभी के लिए बताते हैं कि आप अपना फॉर्म स्टेट्स कैसे देख सकते हैं।
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म स्टेटस देखने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी?
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म स्टेटस देखने की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में पैसा कितने दिन में मिलता है?
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन कैसे करें?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी देखें :- Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order : आप भी परेशान हैं कि आपकी मार्कशीट खो गई है, तो ऐसे मंगाए घर बैठे नई मार्कशीट, यहाँ से देखें

Rajasthan Berojgari Bhatta Status
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना जिसे आमतौर पर राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के मन में काफी सवाल होते हैं जो इस योजना से संबंधित होते हैं इस योजना में राजस्थान के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। पहले इस योजना में किसी भी प्रकार की इंटर्नशिप नहीं करनी पड़ती थी, लेकिन वर्तमान समय में सरकार की इस योजना का गलत लाभ उठाने वाले अभ्यर्थियों को मध्य नजर रखते हुए वर्तमान समय में इस योजना के तहत आपको 4 घंटे की इंटर्नशिप प्रतिदिन करनी पड़ती है। इस योजना में राजस्थान के पुरुष बेरोजगार युवाओं को ₹4000 तथा महिला बेरोजगारों को ₹4500 बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। इस योजना में अधिकतम 2 वर्षों तक लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें आपको तीन माह का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है। यदि आप भी चाहते हैं राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का पेमेंट स्टेटस देखना तो चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना पेमेंट स्टेटस देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
यह भी देखें :- Rajasthan Ration Card Download 2026 : राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड करें मोबाइल से, मात्र 5 मिनट में, यहाँ से देखें
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना पेमेंट स्टेटस कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको लाभार्थी का सेक्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Department of Skill and Employment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे। एक आप अपने Application Number और Aadhar card से अपना स्टेटस देख सकते हैं तथा दूसरे ऑप्शन से आप पूरे गांव का स्टेटस देख सकते हैं।
- यदि आप स्वयं का स्टेट्स देखना चाहते हैं तो पहले वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
- अब आपको अपना registration number या Aadhaar card number डालकर सर्च करना है।
- अब आपके फॉर्म की पूरी डिटेल्स आपके सामने खुल जायेगी।
- यदि आप पूरे गाँव या शहर का स्टेट्स देखना चाहते है तो आपको दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहाँ अपने जिले, तहसील, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और गाँव को सलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसमें आपकी संपूर्ण जानकारी दिखाई देने लगेगी कि आपका आवेदन फॉर्म अप्रूव हुआ है या रिजेक्ट हुआ है।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना फॉर्म स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।
Rajasthan Berojgari Bhatta Status Important Links🔗
| Rajasthan Berojgari Bhatta Status | Check Here |
| Rajasthan Berojgari Bhatta Payment Status | Check Here |
| Rajasthan Berojgari Bhatta Form Status | Check Here |
| Official Website | employment.rajasthan.gov.in |
यह भी देखें :- Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026 : अपने खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे डाउनलोड करें, मात्र 2 मिनट में, यहाँ से देखें