Meri Fasal Mera Byora Yojana 2026 : मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 2026 किसानों के लिए शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। जैसा कि आप सभी को पता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ किसान परिवारों की आय का मुख्य श्रोत कृषि है। इस पोर्टल को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल खरीद, मुआवजा जैसे सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं व जानकारियां किसानों को समय-समय पर प्रदान की जाती है। फसल बीमा से लेकर फसल मुआवजा तक की सुविधा इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती है। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि इस पोर्टल के माध्यम से कौन-कौन से काम आवश्यक रूप से किया जा सकते हैं।
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल क्या है?
- इस पोर्टल के माध्यम से कौन-कौन सी जानकारियां मिल सकती हैं?
- कौन-कौन इस पोर्टल का लाभ उठा सकता है?
- इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें :- Mukhya Mantri Parivar Samridhi Yojana 2026 : मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या है ?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक अति महत्वपूर्ण पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण जानकारियां जो किसानों के हितों से लेकर किसानों की फसल मुआवजा तक की सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को समय-समय पर आर्थिक लाभ और मुआवजा प्रदान किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को डिजिटल रूप से सभी जानकारियां समय-समय पर मिल पाती है। इस पोर्टल ने किसानों के लिए एक बड़ी मिसाल का काम किया है। एक ही पोर्टल पर कृषि और किसानों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी और लाभ मिल पाते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 2026 के उद्देश्य
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के निम्न उद्देश्य सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए हैं :-
- इसके द्वारा किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ समय समय पर किसानों को पहुँचाना।
- फसल नुकसान होने पर सूचनाएं ऑनलाइन प्राप्त करना।
- कृषि क्षेत्र को पूर्णत: डिजिटल सुविधाएं प्रदान करना।
- अन्य विभिन्न प्रकार के उद्देश्यों को लेकर इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लाभ
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लाभ निम्न प्रकार हैं :-
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान ऑनलाइन फसल पंजीकरण कर सकते हैं।
- फसल नुकसान जैसे सूखा, ओलावृष्टि, बाढ़ आदि की स्थिति में किसानों को मुआवजा प्रदान करना।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों का बीमा ऑनलाइन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर किसानों अपनी फसल MSP पर बेचने की सुविधा है।
- अन्य विभिन्न प्रकार के लाभ किसानों को इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्रता
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास में निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक किसान हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास स्वंय की कृषि भूमि होनी चाहिए।
- परिवार पहचान पत्र में उसका नाम जुड़ा हुआ हो।
- उसके पास जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों।
इसे भी पढ़ें :- Social Security Pension Scheme 2026 : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक पासबुक
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल। पर लॉगिन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको ‘Farmer Login’ तथा ‘Farmer Registration’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको परिवार पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको अपनी जमीन से संबंधित विवरण भरना है।
- इसके बाद आपको अपनी फसल का विवरण भरना है।
- इसके बाद आपको अपनी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक देख लेना है।
- और अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है।
- तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लेना है।
Meri Fasal Mera Byora Yojana 2026 Important Links🔗
| Meri Fasal Mera Byora Yojana 2026 | Registration Now |
| Official Website | fasal.haryana.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- PM Garib Kalyan Anna Yojana 2026 : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026, ऐसे करें आवेदन