Social Security Pension Scheme 2026 : राजस्थान सरकार नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है, उन्हीं योजनाओं में से एक है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना। इस योजना के द्वारा राजस्थान के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र श्रेणियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपरोक्त श्रेणियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना ने वृद्धजनों और अन्य शामिल श्रेणियों के लिए एक बहुत बड़ा लाभ प्रदान किया है। यानी आप कह सकते हैं कि इन श्रेणियों के पात्र लोगों के लिए यह एक वरदान साबित हुई है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे अल सकते हैं
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- PM Garib Kalyan Anna Yojana 2026 : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026, ऐसे करें आवेदन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 क्या है ?
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है इन नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। इसके तहत ऐसे नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना ऐसे नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करती है। राजस्थान सरकार नागरिकों के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करती है। और राजस्थान में रहने वाले सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखती है। हालाँकि इस प्रकार की विभिन्न योजनाओं का संचालन राजस्थान सरकार समय समय पर करती है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- वे नागरिक जो दूसरों पर निर्भर हैं उन्हें सम्मान और आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- गरीबी में कमी लाना
- वृद्ध, विधवा तथा दिव्यांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- आर्थिक लाभ के साथ ही सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
- अन्य कई लाभ हैं जो पात्र श्रेणियों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदान किए जाते हैं।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में शामिल योजनाएं
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में शामिल योजनाएं निम्न हैं :-
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- विधवा पेंशन योजना
- दिव्यांगजन पेंशन योजना
- एकल नारी पेंशन योजना
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के लिए पात्रता
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में अलग अलग कैटेगररियों के अनुसार पात्रता अलग अलग रखी गई हैं जो इस प्रकार हैं :-
वृद्धावस्था पेंशन के लिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु निर्धारित आयु सीमा के अनुसार पूरी होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
विधवा पेंशन के लिए :-
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए?
- महिला के पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- महिला की आयु निर्धारित आयु सीमा के अंदर आनी चाहिए।
दिव्यांग पेंशन के लिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास उचित दिव्यांगता प्रतिशत होना चाहिए।
एकल नारी पेंशन के लिए :-
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला तलाकशुदा, परित्यक्ता या अन्य पात्र श्रेणी में होनी चाहिए।
- अन्य प्रमाण पत्र जिसकी भी आवश्यकता हो।
इसे भी पढ़ें :- PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2026, ऐसे करें आवेदन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा पेंशन के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग पेंशन के लिए)
- तलाक का प्रमाण पत्र (एकल नारी पेंशन के लिए)
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या SSO ID पर जाकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Social Security Pension Scheme 2026 Important Links🔗
| Social Security Pension Scheme 2026 | Apply Now |
| Official Website | ssp.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Janani Shishu Suraksha Karyakram 2026 : जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 के लाभ, यहाँ से देखें