Janani Shishu Suraksha Karyakram (JSSK) 2026 : भारत सरकार समय समय पर महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती रहती है। उन्ही योजनाओं मे से एक योजना ‘जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम’ है। इस योजना को शुरू करने के उद्देश्य शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। तथा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं तथा नवजात शिशुओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू की गई है। इस योजना में विभिन्न लाभ गर्भवती महिलाओं को प्रदान किए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है?
- इस योजना के तहत कौन कौनसे लाभ प्राप्त होते हैं?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- National Scheme of Welfare of Fishermen 2026 : मछुआरों के कल्याण की राष्ट्रीय योजना 2026, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 क्या है ?
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) भारत सरकार द्वारा मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, प्रसव कराने वाली महिलाओं, और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने एक नई क्रांति ला दी है, क्योंकि वे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती थी वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त नहीं कर पाते थे। इस योजना के तहत आपको नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेगी। सरकार हमेशा से नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करती आई है।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 के उद्देश्य
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 के सरकार द्वारा निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना।
- शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
- मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
- प्रसव कराने वाली महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
- नवजात शिशुओं को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ।
- गरीबी और कमजोर आर्थिक स्थिति को ठीक करना।
- अन्य कई उद्देश्यों को लेकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 में मिलने वाले लाभ
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में आपको निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
महिलाओं के लिए :-
- मुफ्त दवाइयाँ और उपभोग्य सामग्री मिलती है
- ऑपरेशन द्वारा प्रसव प्रक्रिया नि:शुल्क होती है
- सामान्य प्रसव प्रक्रिया भी नि:शुल्क होती है
- नि:शुल्क जांचे होती है
- रक्त की कमी होने पर नि:शुल्क रक्त की सुविधा मिलती है
- नि:शुल्क एम्बुलेंस और परिवहन की सुविधा मिलती है
ऐसे ही नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें :- National Means Cum Merit Scholarship Scheme (NMMSS) 2026 : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना 2026, देखें सम्पूर्ण जानकारी
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 का लाभ लेने के लिए पात्रता
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक हैं :-
- महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
- सरकारी अस्पताल में महिला के द्वारा प्रसव को जन्म दिया गया हो।
- यानी की महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हो और वहाँ महिला ने प्रसव को जन्म दिया हो।
- परिवार गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर होना चाहिए।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड
- पहचान पत्र
- गर्भावस्था पंजीकरण कार्ड
- जननी सुरक्षा कार्ड
- अस्पताल द्वारा जारी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 में आवेदन कैसे करें ?
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) 2026 का लाभ लेने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर गर्भावस्था का पंजीकरण कराना है।
- इसके बाद आपको निर्धारित की गई नियमित जांचे करवानी हैं।
- प्रसव के लिए आपको सरकारी अस्पताल में भर्ती होना होगा।
- इसके बाद प्रसव होने के बाद नवजात शिशु और माँ दोनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेंगी।
- अन्य जो भी सुविधाएं हैं वो आपको सरकार के द्वारा प्रदान की जायेंगी।
आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी तथा आपको इस जानकारी से मदद मिली होगी। अन्य किसी भी प्रकार की सहायता पाने के लिए आप नीचे कॉमेंट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Chiranjeevi Yojana 2026 : राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें