National Means Cum Merit Scholarship Scheme (NMMSS) 2026 : राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना 2026 सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर मेधावी छात्रों को आगे की पढाई के अवसर देने के लिए छात्रवृत्ति देना। सरकार समय समय पर विभिन्न गरीब कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है। यह योजना गरीब मेधावी छात्रों को आगे की पढाई के लिए भी प्रेरित करेगी तथा वे अपनी पढाई से विमुख होने से बच जायेंगे। आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में शिक्षा कितनी जरूरी है। बिना शिक्षा के आज के समय में बहुत सारे ऐसे काम हैं जिनको हम नहीं कर सकते हैं तथा आज के समय में नि:शुल्क और अनिवार्य जैसी सुवधाओं को लागू कर दिया है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- NMMSS योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- इस योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Chiranjeevi Yojana 2026 : राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना क्या है ?
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब मेधावी छात्रों को आगे पढाई के अवसर देने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस योजना का लाभ कक्षा 8 में पढ़ रहे योग्य विद्यार्थी को चयन परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। यानि की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए तथा आपकी एक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें पास होने पर आपको कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लाभ
जैसा की आप सभी को पता है कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन समय समय पर किया जाता है, उन्हीं में से एक ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना’ है। जिसमें आपको निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- मेधावी छात्रों को आगे पढाई करने के अवसर मिल पाते हैं।
- इसमें मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है।
- छात्रवृत्ति के रूप में सरकार आपको ₹12000 प्रतिवर्ष प्रदान करती है।
- इससे विद्यार्थियों को मोटिवेशन मिलता है।
- विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को जान पाते हैं तथा इसका विस्मरण होने से बच जाते हैं।
- इस योजना के लाभ सीधे चयनित विद्यार्थियों को दिए जाते हैं।
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी सरकारी विद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- इसमें आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों से बनाई गई मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
- इसके लिए आपको NMMSS द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा को पास करना होगा।
उपरोक्त सभी पात्रताएं यदि आपके पास हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- PM Kisan Man Dhan Yojana (PM-KMY) 2026 : प्रधानमंत्री मान धन योजना 2026 का लाभ ऐसे उठाएं, यहाँ से देखें जानकारी
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विद्यालय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर आदि
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में चयन प्रक्रिया
इस योजना में आपसे लिखित परीक्षा ली जायेगी। जिसमें 2 भाग होंगे।
👉 एक मानसिक क्षमता परीक्षा जिसमें आपकी तार्किक क्षमता और मानसिक योग्यता का परीक्षण लिया।
👉 दूसरा शैक्षिक योग्यता परीक्षण जिसमें आपसे विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे। इस
इसके बाद आपके द्वारा इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आपकी मेरिट तैयार की जायेगी। उसी मेरिट के आधार पर आपका फाइनल चयन होगा।
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कैसे करें ?
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको ‘राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS)’ के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर भी जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
National Means Cum Merit Scholarship Scheme (NMMSS) 2026 Important Links🔗
| National Means Cum Merit Scholarship Scheme 2026 | Apply Now |
| Official Website | scholarships.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Fastag Annual Pass 2026 : अब मात्र 3 हजार रुपये में पूरे एक वर्ष तक टोल मुक्त यात्रा करें, देखें सम्पूर्ण जानकारी