PM Kisan Man Dhan Yojana 2026 (PM-KMY) : भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सीधे प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान करना है। इस योजना में देश के सभी लघु एवं सीमांत कृषक शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। उन्हीं योजनाओं में से एक है, प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें अपनी खेती करने आदि में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। चलिए विस्तार से जानते हैं इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकते हैं।
- प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या चाहिए?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
इसे भी पढ़ें :- Fastag Annual Pass 2026 : अब मात्र 3 हजार रुपये में पूरे एक वर्ष तक टोल मुक्त यात्रा करें, देखें सम्पूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास निम्न पात्रताएं होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- लघु और सीमांत किसान होना चाहिए, यानि जिनके पास खेती करने योग्य 2 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री श्रम योजना, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा चुने गए किसान होने चाहिए।
- वे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में मिलने वाले लाभ
इस योजना में आपको ₹3000 की मासिक पेंशन प्रदान की जायेगी। जिसके लिए आपको पहले ₹55 से लेकर ₹200 तक पेंशन निधि में अंशदान करना होगा। ये अंशदान आपको 60 वर्ष तक की आयु तक करना होगा। तथा 60 वर्ष की आयु के बाद आपको प्रतिमाह ₹3000 की मासिक पेंशन प्रदान की जायेगी। काफी किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं तथा इसका लाभ भी ले रहे हैं आप भी इस योजना का लाभ अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें :- Haryana Deen Dayal Antyodaya Yojana 2026 : हरियाणा दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना 2026 का लाभ ऐसे उठाएँ
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- जमीन का दस्तावेज
- राशन कार्ड
- अन्य जो भी दस्तावेज जो आवश्यक हो।
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में आवेदन कैसे करें ?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको PM-KMY योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है।
- अब आपके आधार कार्ड में जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, इसको डालकर आपको सत्यापित करना है।
- अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा, इसमें मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भर देना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- आयु के अनुसार मासिक अंशदान को चुनना है। जितनी कम आयु होगी, उतना ही कम अंशदान देना होगा।
- अंत में आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी CSC सेंटर या ई-मित्र पर भी जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Man Dhan Yojana (PM-KMY) 2026 Important Links🔗
| PM Kisan Man Dhan Yojana 2026 | Apply Here |
| Official Website | pmkmy.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Micro Loan Finance Scheme 2026 : सूक्ष्म ऋण योजना 2026 के तहत पाएं शिक्षा ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी