Lado Lakshmi Yojana 2026 : लाडो लक्ष्मी योजना 2026 हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। यह योजना महिलाओं और बेटियों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। साथ ही साथ महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हरियाणा सरकार समय समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू करती है। आज के समय में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार काफी प्रयास कर रही है, कि महिलाओं को उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति से बाहर निकाला जाए। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- लाडो लक्ष्मी योजना 2026 क्या है?
- लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन करने की वेबसाइट कौनसी है?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढें :- Meri Fasal Mera Byora Yojana 2026 : मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में क्या है देखें सम्पूर्ण जानकारी

लाडो लक्ष्मी योजना 2026 क्या है ?
लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं और बेटियों की कमजोर आर्थिक स्थिति को ठीक करने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना से लाभ यह होगा कि परिवार में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच में कमी आयेगी। यानी ये योजना महिलाओं और बेटियों के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच को विकसित करेगी। इस योजना में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 का उद्देश्य
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला कल्याणकारी योजना है। जिसके निम्न उद्देश्य सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए हैं :-
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना में बेटियों के भविष्य को लेकर भी सहायता करना है।
- गरीबी में कमी लाना इस योजना का अन्य उद्देश्य है।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
- अन्य कई उद्देश्यों को लेकर इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
लाडो लक्ष्मी योजना में लाभार्थियों को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।
- महिलाओं को पैसे सीधे DBT के माध्यम से उनके खातों में भेज दिए जाते हैं।
- इसमें महिलाओं के लिए ₹2100 प्रतिमाह दिए जाते हैं।
- भविष्य में अन्य लाभ इसमें जोड़े जा सकते हैं या सहयोग राशि भी बढ़ाई जा सकती है।
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए पात्रताएँ
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना में विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1.4 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम परिवार पहचान पत्र में होना चाहिए।
- अन्य किसी भी इस प्रकार की सहायता योजना का लाभ आवेदक नहीं ले रहा हो।
इसे भी पढ़ें :- Mukhya Mantri Parivar Samridhi Yojana 2026 : मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग द्वारा लॉंच किए गए ऑफिशियल एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको Register Here के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है।
- अब आपको ‘Apply for Lado Lakshmi Yojana’ के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
Lado Lakshmi Yojana 2026 Important Links🔗
| Lado Lakshmi Yojana 2026 App | Download Here |
इसे भी पढ़ें :- Social Security Pension Scheme 2026 : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी