Rajasthan Varishth Patrakar Samman Yojana 2026 : राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना राजस्थान सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना में पत्रकारों के योगदान को मान्यता दी जाती है। तथा वरिष्ठ पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पूर्णकालिक मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जिन्होंने कम से कम 20 वर्षों तक निरंतर पत्रकारिता का काम किया हो को ₹15000 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन पूर्णकालिक पत्रकारों को सम्मान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। वैसे देखा जाए तो हर क्षेत्र में राजस्थान सरकार समय समय पर ऐसे कदम उठाती रहती है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 : राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा का ऐसे मिलेगा लाभ, देखें पूरी जानकारी

राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में मिलने वाले इस प्रकार हैं :-
- वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ₹15000 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- पत्रकार की मृत्यु होने की स्थिति में राशि का 50% हिस्सा विधवा को प्रदान किया जाता है।
- इस योजना में आपको अधिकतम 5 वर्षों के लिए भुगतान किया जायेगा।
- इस योजना का पैसा आपके खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेज दिया जाता है।
- भविष्य में अन्य लाभ भी इस योजना के तहत जोड़े जा सकते हैं।
अधिक जानकारी समय समय पर पाने के लिए हमारी वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करते रहें।
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी चाहिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पूर्णकालिक मान्यता प्राप्त पत्रकार होना चाहिए।
- आवेदक को दैनिक समाचार पत्रों, साप्ताहिक समाचार पत्रों, पाक्षिक सामाचार प्रकाशनों, स्वतंत्र पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या समाचार एजेंसियों में कम से कम 20 वर्ष तक लगातार काम करने का अनुभव होना चाहिए।
- राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से कम से कम 10 वर्ष से नियमित रूप से मान्यता प्राप्त पत्रकार इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की पेंशन या नियमित वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर रहा हो।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
- ध्यान रहे यह लाभ आपको सिर्फ 5 वर्षों तक दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें >>> Aapki Beti Yojana 2026 : आपकी बेटी योजना 2026 का लाभ ऐसे मिलेगा, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- योग्यता प्रमाण पत्र
- पत्रकारिता में 20 वर्षों के कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र / प्रबंधन का प्रमाण
- विभाग से 10 वर्षों का मान्यता प्रमाण पत्र
- आयकर दाता न होने का शपथ प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आपराधिक रिकॉर्ड न होने का प्रमाण पत्र
- किसी भी अन्य मीडिया प्रेस से अनापत्ति प्रमाण पत्र
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना पड़ेगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- यहाँ से आपको इस योजना का फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना है।
- आवेदन फॉर्म आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ लगानी है।
- इसके बाद आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर आवेदन फॉर्म पर करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान को जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन संबंधित विभाग करेगा।
- आवेदन फॉर्म सत्यापन के बाद ही आपको सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा।
Rajasthan Varishth Patrakar Samman Yojana 2026
| राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 फॉर्म | डाउनलोड करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dipr.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें >>> Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन