Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 : राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा का ऐसे मिलेगा लाभ, देखें पूरी जानकारी

Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 : राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना के तहत प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना का क्रियान्वयन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा किया जाता है।इस योजना में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें चयन होने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एकमुश्त प्रदान की जाती है। इस योजना में वे सभी विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 9 और 11 में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हैं और वे कक्षा 10 वीं और 12 वीं में सरकारी विद्यालय, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। यह राजस्थान सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के हित में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

  • राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……..

इसे भी पढ़ें >>> Aapki Beti Yojana 2026 : आपकी बेटी योजना 2026 का लाभ ऐसे मिलेगा, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha 2026

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में मिलने वाले लाभ

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार हैं :-

  • कक्षा 10वीं में 80% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों को ₹1250 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • कक्षा 12वीं (कला वर्ग) में 80% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों को ₹2000 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • कक्षा 12वीं (वाणिज्य वर्ग) में 80% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों को ₹2000 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) 80% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों को ₹2000 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • प्रत्येक में 20 छात्रों को (टॉपर को ₹4000 और बाकी सभी को ₹2000) का पुरस्कार अलग से मिलेगा।
  • ध्यान दें कि प्रत्येक में आपको प्रति शैक्षणिक वर्ष अधिकतम 10 माह की अवधि तक छात्रवृत्ति दी जायेगी।

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक कक्षा 10 या 12 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कक्षा 9 वीं में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के कक्षा 11वीं में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • आवेदक राज्य द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होने चाहिए तथा परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।

इसे भी पढ़ें >>> Mukhya Mantri Ekal Nari Samman Pension Yojana : मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-

  • आधार कार्ड
  • जनआधार कार्ड
  • मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको संबंधित विद्यालय से संपर्क करना होगा।
  • संपर्क करने के बाद आपको सम्पूर्ण जानकारी विद्यालय में दे दी जायेगी।
  • विद्यालय आपसे जरूरी दस्तावेज ले लेगा।
  • और आपके आवेदन फॉर्म को शालादर्पण के माध्यम से भर देगा।
  • फॉर्म भरने के बाद आपकी परीक्षा की तिथि जारी की जायेगी।
  • परीक्षा में आपको उपस्थित होना होगा तथा परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा।
  • इसके बाद ही आपको अगले वर्ष से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
  • अधिक जानकारी के लिए आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने विद्यालय से जानकारी ले सकते हैं।

Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 Important Links🔗

Official Websiterajshaladarpan.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें >>> National Award to Teachers (For Excellence in Vocational Training and Entrepreneurship Development) : शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता के लिए)

Leave a Comment