Fastag Annual Pass 2026 : जैसा कि आप सभी को पता है वर्तमान समय में यदि आप किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करते हैं तो आपको टोल देना पड़ता है। भारत सरकार ने इसी टोल प्रणाली को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई शुरूआत की है। अब आप मात्र ₹3000 में एक साल तक टोल फ्री यात्रा कर सकते हैं। सरकार ने 15 अगस्त 2025 से एक नया FasTag वार्षिक पास लॉंच किया है। जिसके तहत आपको एक वार्षिक पास दिया जाता है जिससे आप वर्ष भर टोल मुक्त यात्रा कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस पास का फायदा कैसे उठा सकते हैं।
- FasTag वार्षिक पास कैसे बनवाएं?
- वार्षिक पास बनवाने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- इस पास को बनवाने के लिए कितना चार्ज लगेगा?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
इसे भी पढ़ें :- Haryana Deen Dayal Antyodaya Yojana 2026 : हरियाणा दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना 2026 का लाभ ऐसे उठाएँ

FasTag वार्षिक पास क्या है ?
यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है। यह एक वार्षिक कार्ड होता है जिसकी मदद से आप एक वर्ष तक टोल फ्री यात्रा कर सकते हो। यानि ये आपके सिम कार्ड की तरह होता है जिसमें आपको एक बार रिचार्ज करवाने पर एक साल तक इसका लाभ मिलता है। यह योजना सरकार के द्वारा बढ़ते डिजिटलीकरण के आधार पर शुरू की गई है। इससे आपको लंबी वाहन कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
FASTag वार्षिक पास के लिए कितना वार्षिक शुल्क लगता है ?
FASTag वार्षिक पास के लिए आपको एक बार ₹3000 का शुल्क देना होता है जिसके तहत आप एक साल तक टोल फ्री यात्रा कर सकते हो। इसमें कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं। यानि आप इस कार्ड की मदद से सिर्फ 200 टोल फ्री यात्राएं कर सकते हो। आप इसको रिन्यू भी करवा सकते हो।
FASTag वार्षिक कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना होता बस निम्न पात्राएं कॉमन हैं :-
- निजी वाहन मालिक
- जो नियमित रूप से हाइवे से यात्रा करते हैं
- ऑफिस या व्यावसायिक उद्योग के वाहन
- जिनके वाहनों में पहले से FASTag चालू है
- अन्य जो भी कॉमन दस्तावेज हो।
इसे भी पढ़ें :- Micro Loan Finance Scheme 2026 : सूक्ष्म ऋण योजना 2026 के तहत पाएं शिक्षा ऋण, देखें सम्पूर्ण जानकारी
FASTag वार्षिक कार्ड के लाभ
इस कार्ड के बहुत सारे लाभ हैं जो कि इस कार्ड के साथ आपको प्रदान किए जाते हैं।
- टोल प्लाजा पर बिना रुके जा सकते हैं।
- आपका कार्ड कितनी बार उपयोग हुआ आप डिजिटल देख पाएंगे।
- आप वर्ष में 200 बार टोल फ्रेश यात्रा कर सकते हैं।
- अन्य कई लाभ हैं जो इसके अंतर्गत आते हैं।
FASTag वार्षिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट fastag.ihmcl.com पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको ‘Annual Pass’ / ‘Subscription Plan’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने वाहन का नंबर चुनना है और ₹3000 का भुगतान करना है।
- आप ऑनलाइन माध्यम से इस शुल्क का भुगतान कर सकते हो।
- जैसे ही आपका भुगतान सफल हो जायेगा, आपका कार्ड चालू हो जायेगा।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इस कार्ड को बना सकते हो….
Fastag Annual Pass 2026 Important Links🔗
| Fastag Annual Pass 2026 | Apply Now |
| Official Website | fastag.ihmcl.com |
इसे भी पढ़ें :- PG Portal 2026 : पीजी पोर्टल के माध्यम से करें विभागों कर विरुद्ध शिकायत दर्ज, यहाँ से देखें