e-Gram Swaraj 2026 : भारत सरकार के बढ़ते इस डिजिटल दौर में आज प्रत्येक काम ऑनलाइन किया जा रहा है। ऐसे में आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए, कि आप इन कामों को कैसे कर सकते हैं। सभी प्रकार की योजनाओं और सूचनाओं की जानकारी हमारी वेबसाइट पर दी जाती है। तो आप सभी हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें। सरकार के बढ़ते कदमों में से एक कदम e-gram Swaraj पोर्टल है। जिसके तहत आप सभी बस एक क्लिक में अपने गाँव की योजनाओं और बजटों की जानकारी पा सकते हैं। ये सरकार द्वारा शुरू किया गया रख अच्छा साधन है जिसकी मदद से सभी नागरिक ये जान पाएंगे कि उनके क्षेत्र में कितनी प्रगति और विकास हुआ है।
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपने गाँव की योजनाएं और बजट कैसे देखें?
- अपने गाँव से जुड़ी जानकारी पाने के लिए क्या करें?
- बजट और सूचनाएं देखने के लिए ऑफिशियल पोर्टल कौनसा है?
- कौन कौन इस पोर्टल के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त कर सकता है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
इसे भी पढ़ें :- PAN Card Link With Aadhar Card 2026 : अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें घर बैठे, यहाँ से देखें

e-Gram Swaraj पोर्टल क्या है?
ई ग्राम स्वराज पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक उद्देश्य पूर्ण पोर्टल है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सुशासन जवाबदेही और ई गवर्नेंस को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी पंचायत में आने वाले गांव की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। कि उनके गांव में कितना बजट आया है और कौन-कौन सी योजना का संचालन किया गया है। यह सभी जानकारी आम नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी बजट और योजनाओं की पारदर्शिता सामने लाना है। जिससे नागरिक यह सुनिश्चित कर पाए की कोई भी बजट किस उद्देश्य के लिए आया है और कितना उस बजट का हिस्सा उस उद्देश्य के लिए उपयोग में लिया गया है। यह सरकार का बहुत अच्छा कदम है। इसका लाभ सभी नागरिकों तक पहुंच रहा है। इस पोर्टल की शुरुआत भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई।
इसे भी पढ़ें :- Haryana Marriage Certificate 2026 : हरियाणा विवाह पंजीकरण 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
e-Gram Swaraj पोर्टल की विशेषताएँ
ई ग्राम पोर्टल की विभिन्न विशेषताएं हैं जो निम्न प्रकार से हैं :-
- इसके माध्यम से ऑनलाइन प्रगति देखी जा सकती है कि कौन सा निर्माण कार्य शुरू हुआ है और कितना उस पर बजट उठाया।
- इसके माध्यम से ग्राम पंचायत में होने वाली सभी प्रोग्रेस की जानकारी मिलती है।
- इसके माध्यम से यह देखा जा सकता है कि ग्राम पंचायत को कितनी राशि मिली है और किस-किस उद्देश्य के लिए इसको खर्च किया जाएगा।
- अन्य विभिन्न प्रकार की विशेषताएं इस पोर्टल की है जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। जिनका प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों को मिल रहा है।
e-Gram Swaraj पोर्टल के माध्यम से अपने गाँव की जानकारी कैसे देखें ?
ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से अपने गांव की जानकारी देखने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको अपने ब्लॉक/तहसील का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत का चुनाव करना है।
- अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत में संचालित योजनाएं व बजट आपके सामने दिखाई देने लगेंगे।
e-Gram Swaraj Portal 2026 Important Links🔗
| e-Gram Swaraj Portal 2026 | Check Details |
| Official Website | egramswaraj.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Ration Card KYC Online 2026 : अपने राशन कार्ड की केवाईसी करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें