E sanjeevani OPD Yojana 2026 : ई संजीवनी ओपीडी योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष पहल है। इस योजना के तहत सभी नागरिक वीडियो कॉल के माध्यम से निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा की गई। वर्तमान समय के इस डिजिटल दौर में इस योजना को शुरू करने का मुख्य मकसद यही था कि प्रत्येक नागरिक को डिजिटल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इस योजना से नागरिकों का धन तथा समय दोनों की बचत होती है तथा अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनें से बचाव और उचित समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं।
- ई संजीवनी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- ई संजीवनी योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- ई संजीवनी योजना 2026 में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- ई संजीवनी योजना के तहत नि:शुल्क डॉक्टर से परामर्श कैसे करें?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- Soil Health Card Scheme 2026 : मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 और इसके फायदे, यहाँ से देखें

ई संजीवनी योजना 2026 की मुख्य विशेषताएँ
ई संजीवनी योजना 2026 की कई विशेषताएं हैं जो कि भारत के नागरिकों को भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। ई संजीवनी योजना में आपको नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है तथा इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल सरल रखी गई है। इस पोर्टल की मुख्य बात यह है कि इसमें आपकी सभी जानकारियां गोपनीय व सुरक्षित रखी जाती है। इस योजना के तहत आप वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। यह योजना ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ आप अपने फोन के जरिए एक क्लिक में चिकित्सकीय परामर्श पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 : पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 के तहत पाएं ₹15000, यहाँ से आवेदन करें
ई संजीवनी योजना 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
ई संजीवनी योजना 2026 में आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल सरल रखी गई है तथा आप आसानी से अपने मोबाइल के माध्यम से इसमें आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको ई संजीवनी ओपीडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको Patient Registration के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और OTP के माध्यम से सत्यापित करना है।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।
- अब आपको Call Now का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
E sanjeevani OPD Yojana 2026 Important Links🔗
| E sanjeevani OPD Yojana 2026 | Apply Now |
| E sanjeevani OPD Yojana 2026 App | Download Here |
| Official Website | esanjeevani.mohfw.gov.in |
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Berojgari Bhatta Status : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के फॉर्म का स्टेटस यहाँ से चेक करें