UDID Card (Unique Disability Card) 2026 : यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए डिजिटल पहचान का एकमात्र स्रोत है जो की भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। यह कार्ड पूरे भारत देश में मान्य है और दिव्यांगजनों को भविष्य में दिए जाने वाले लाभ के लिए जिम्मेदार है। UDID कार्ड का सीधा लाभ भारत के उन दिव्यांग और असहाय नागरिकों को दिया जाता है जिनको इनकी सख्त आवश्यकता है। इस कार्ड का मुख्य उद्देश्य भारत देश के सभी दिव्यांग व्यक्तियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर उन्हें विशिष्ट पहचान देना है। इस कार्ड के तहत दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे सरकार द्वारा प्रदान किया जा सकेगा। आप UDID कार्ड का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं चलिए जानते हैं :-
- UDID कार्ड कैसे बनवायें?
- UDID कार्ड क्या है?
- UDID कार्ड के लाभ क्या क्या हैं?
- UDID कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- Haryana Pension Yojana 2026 : हरियाणा पेंशन योजना 2026 के तहत पेंशन पायें, ऐसे करें आवेदन

UDID (Unique Disability ID) कार्ड क्या है?
UDID कार्ड भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए लागू की गई विशिष्ट योजना है। इस योजना के तहत भारत के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान प्रदान करना है। इस कार्ड के माध्यम से सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ सीधे दिव्यांगजनों को प्रदान किया जाता है। UDID कार्ड एक डिजिटल पहचान का प्रमाण पत्र है। यह कार्ड किसी भी दिव्यांग व्यक्ति की दिव्यांगता की प्रकृति और प्रतिशत के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह कार्ड संपूर्ण भारत में मान्य है। इस कार्ड के बहुत सारे लाभ है जो सीधे दिव्यांगजनों को प्रदान किये जाते हैं।
UDID कार्ड के लाभ क्या-क्या हैं ?
UDID कार्ड के बहुत सारे लाभ हैं, जो सीधे दिव्यांगजनों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इस कार्ड के तहत भारत के दिव्यांगजनों को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- सरकारी नौकरी शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण
- पूरे भारत में दिव्यांगता का प्रमाण पत्र
- दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ
- सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना में सर्वप्रथम प्राथमिकता
- बस और ट्रेन आदि के किराये में छूट
- अन्य बहुत सारे लाभ इस कार्ड के हैं जो सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से प्रदान किए जाते हैं।
UDID कार्ड 2026 के लिए पात्रता क्या चाहिए ?
UDID कार्ड 2026 को बनवाने के लिए आप सभी के पास निम्न योग्यताएँ होनी आवश्यक हैं तभी आप इस कार्ड के तहत इस योजना का लाभ उठा सकते हैं :-
- आवेदक की दिव्यंका 40% दिया उससे अधिक होनी चाहिए।
- दिव्यांगता का प्रमाण पत्र चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी होना चाहिए।
- न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान नहीं है।
- यानी सभी उम्र के दिव्यांग व्यक्ति इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- E-Shram Card Yojana 2026 : ई-श्रम कार्ड बनाएं घर बैठे बिल्कुल फ्री में मात्र 5 मिनिट में, यहाँ से देखें
UDID कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौनसे हैं ?
UDID कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड/पहचान पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
उपरोक्त सभी दस्तावेज यदि आपके पास में है तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
UDID कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको नये आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जायेंगीं।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारियों को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इसके बाद मेडिकल बोर्ड भौतिक सत्यापन के लिए आपको बुलायेगा।
- इसके बाद ही आपका फॉर्म पास होगा और आपका कार्ड बन जायेगा।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं…
UDID Card (Unique Disability Card) 2026 Important Links🔗
| UDID Card (Unique Disability Card) 2026 | Apply Now |
| Official Website | swavlambancard.gov.in |
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 : राजस्थान सरकार बुजुर्गों को करा रही मुफ्त तीर्थ यात्रा, यहां से रजिस्ट्रेशन करें