Pradhan Mantri Mudra Yojana 2026 : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना में से एक है। जो भारत में छोटे और सूक्ष्म व्यवसाय की स्थापना किए जाने को लेकर शुरू की गई है। भारत में इन छोटे व्यवसायों को स्थापित करने पर सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी। यह योजना मुख्य रूप से छोटा व्यवसाय स्टार्ट करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना का लाभ आप किस प्रकार से ले सकते हैं चलिए जानते हैं।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
- इस योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Make Passport Online 2026 : अब अपने मोबाइल से बनाएं घर बैठे पासपोर्ट, देखें सम्पूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई है, इस योजना के तहत गैर कॉर्पोरेट, गैर कृषि लघु एवं सूक्ष्म व्यवसाय को बिना किसी बड़ी जमानत के ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में छोटा व्यवसाय स्थापित करने के लिए भारत सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे छोटे व्यवसाइयों को काफी मदद मिलती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। भारत सरकार स्वरोजगार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक बड़े स्तर पर शुरू की गई योजना है।
इस योजना में ऋण देने के लिए निम्न कैटेगरी निर्धारित की गई हैं :-
- शिशु :- इसमें कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने पर ₹50,000 ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
- किशोर :- इसमें जो नया व्यवसाय स्थापित कर चुके हैं तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए ₹50,000 से ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
- तरुण :- इसमें स्थापित व्यवसाय को विस्तारित करने के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
- तरुण प्लस :- इसमें वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में मिलने वाले लाभ इस प्रकार से हैं :-
- इसमें छोटे व्यवसाय स्थापित करने पर सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
- इस योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है।
- महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन भी इस योजना में मिलता है।
- अन्य लाभ भी भविष्य में इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Mera Pani Meri Virasat Yojana 2026 : मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 के तहत आपको मिलेगा लाभ, देखें सम्पूर्ण जानकारी
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 का लाभ लेने के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए तैयार होना चाहिए।
- आवेदक छोटे व्यापारी, दुकानदार, फल या सब्जी विक्रेता, कारीगर, सेवा देने वाले, कृषि से संबंधित गतिविधियों आदि श्रेणियों में से होना चाहिए।
- कृषि संबंधी गतिविधियों में मधुमक्खी पालन, मछली पालन आदि विभिन्न संवर्ग शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 में आप निम्न चरणों को देखकर आवेदन कर सकते हैं :-
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी निकटतम बैंक / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक / लघु वित्त बैंक / NBFC में जाना है।
- इसके बाद आपको वहाँ से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2026 का आवेदन फॉर्म लेना है
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लगानी है।
- अब आपको उस आवेदन फॉर्म को जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपकी पात्रता की जांच की जायेगी।
- जाँच हो जाने के बाद ही आपको लाभ प्रदान किया जायेगा।
- आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है बाकी की जानकारी आपको संबंधित बैंक में मिल जायेगी।
Pradhan Mantri Mudra Yojana 2026 Important Links🔗
| Official Website | mudra.org.in |
इसे भी पढ़ें :- Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 : डी एस आर योजना में ऐसे करें आवेदन, किसानों के लिए सुनहरा अवसर