Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 : डी एस आर योजना 2026 किसानों के लिए सुनहरा अवसर, हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ सीधे किसानों को दिया जाता है। इस योजना के तहत धान की खेती में पानी की बढ़ती कमी और मजदूरी लागत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने नई तकनीकों का विकास किया है। इस योजना में धान की खेती को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। चलिए जानते है आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें

DSR मशीन योजना 2026 क्या है ?
DSR मशीन योजना एक आधुनिक कृषि तकनीक है, जिसके तहत धान की पौध तैयार करके रोपाई की बजाय सीधे मशीन की सहायता से खेतों में बोया जाता है। इस प्रकार की खेती के लिए DSR मशीन का उपयोग किया जाता है। हरियाणा सरकार का हमेशा से ये प्रयास रहा है, कि राज्य में किसानों की समस्याओं को देखकर उनका समाधान करना। इस हेतु हरियाणा सरकार समय समय पर विभिन्न योजनाओं का संचालन करती रहती है। मुख्य रूप से यह योजना जल संरक्षण और किसानों के बढ़ते श्रम और लागत को कम करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत यदि कोई भी किसान यदि DSR मशीन खरीदता है तो उसे 50% सब्सिडी और प्रति एकड़ जमीन पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यानि इस योजना के तहत आपको अधिकतम ₹40,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना ने किसानों के लिए एक बड़ी क्रांति ला दी है। अब उनके लिए धान की खेती करना और भी आसान हो गया है।
DSR मशीन योजना 2026 में किसानों को मिलने वाले लाभ
DSR मशीन योजना 2026 में किसानों को मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार से हैं :-
- इस योजना में किसानों को मशीन खरीदने पर 50% सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिसमें अधिकतम आपको ₹40,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- इसके अलावा ₹4500 प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
- इस मशीन के माध्यम से जल की बचत होती है।
- श्रम की बचत।
- श्रम पर लगने वाले अतिरिक्त खर्च की बचत।
- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।
- अन्य विभिन्न लाभ इसके तहत आते हैं।
DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
DSR मशीन योजना 2026 का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- अंतिम 3 वर्षों से उस मशीन पर सब्सिडी न ली हो।
- इसमें SC कैटेगरी, महिला आवेदक, छोटे या सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें :- Devnarayan Scooty Yojana 2026 : देवनारायण छात्रावास एवं स्कूटी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- भूमि दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें
DSR मशीन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको DSR मशीन योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहाँ रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है। और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है, अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 Important Links🔗
| Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 | Apply Now |
| Official Notification | Check Here |
| Official Website | agriharyana.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Instant E Pan Card Online Apply 2026 : अब अपने मोबाइल से बनाएं फ्री में पैन कार्ड, तुरंत प्रिंट निकालें