Mukhyamantri Chikitsa Rahat Kosh Yojana 2026 : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजस्थान सरकार समय समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है। राजस्थान मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 इन्हीं योजनाओं में से एक है। इस योजन की शुरुआत अप्रैल 1999 में की गई। यह एक चिकित्सा सहायता योजना है। इस योजना में अकाल, बाढ़, अत्यधिक बारिश, आग और दुर्घटना के कारण असमय मृत्यु होने पर आश्रितों को सहारा दिया जाता है। यह योजना ऐसे परिवारों के लिए जीवन संजीवनी बनकर सामने आई है। चलिए जानते हैं कि आपको इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।
- मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें :- Indira Mahila Shakti Udyam Protsahan Yojana 2026 : इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का लाभ उठायें, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ इस प्रकार से हैं :-
- इस योजना में सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाती है।
- थैलेसीमिया मेजर रोग के उपचार के लिए सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2% तक दी जाती है। यानी इसमें आपको 50 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।
- बधिर तथा मूक बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी राजस्थान में 6 वर्ष तक की आयु के बधिर तथा मूक बच्चे शामिल हैं। जिनकी कुल वार्षिक आय ₹2 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
- गंभीर बीमारियों में पीड़ितों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएं होनी चाहिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए। आवेदक BPL श्रेणी से नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2026 : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी युवा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पते का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- चिकित्सकीय प्रमाण पत्र
- अन्य जो भी दस्तावेज जो लागू हो
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Chikitsa Rahat Kosh Yojana 2026 Important Links🔗
| Mukhyamantri Chikitsa Rahat Kosh Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Website | cmrelief.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Mukhya Mantri Prani Palak Samman Nidhi Yojana 2026 : मुख्यमंत्री प्राणी पालक सम्मान निधि योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, देखें सम्पूर्ण जानकारी