Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 : देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 : देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में विद्यार्थियों को पढाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। सरकार समय समय पर विद्यार्थियों के हितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है। और उन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है। यह योजना कक्षा 6 से 10 वीं तक के SBC (विशेष पिछड़ा वर्ग के) अध्ययनरत विद्यार्थियों को लक्ष्य करके शुरू की गई है। ताकि इस श्रेणी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं चलिए जानते हैं।

  • देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….

इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Chikitsa Rahat Kosh Yojana 2026 : मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 का लाभ ऐसे मिलेगा, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 के उद्देश्य

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 के निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-

  • विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी लाना।
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को सहायता राशि प्रदान करना।
  • पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
  • अन्य बहुत सारे उद्देश्यों को लेकर इस योजना की शुरुआत की गई है।

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में मिलने वाले लाभ

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में विद्यार्थियों को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-

  • सरकार के नियमानुसार शिक्षा, आवास, भोजन, वस्त्र और पाठ्यसामग्री और पुस्तकें नि:शुल्क प्रदान की जायेंगी।
  • इस योजना में लड़कों को कक्षा 6 से 8 तक ₹50 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • छात्राओं को कक्षा 6 से 8 तक ₹500 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • छात्रों को जो कक्षा 9 से 10 में है उनके लिए ₹60 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • छात्राओं को कक्षा 9 से 10 तक ₹120 प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  • भविष्य में अन्य लाभ भी इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए :-

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 6 से 10 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक विद्यार्थी विशेष पिछड़ा वर्ग (SBC) का होना चाहिए।
  • राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक आय निर्धारित आय सीमा से कम होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :- Indira Mahila Shakti Udyam Protsahan Yojana 2026 : इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का लाभ उठायें, ऐसे करें आवेदन

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-

  • आधार कार्ड
  • जनआधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विद्यालय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • अंतिम वर्ष की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको SSO ID से लॉगिन करना है।
  • यदि आपके पास SSO ID नहीं है तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको Scholarship के सेक्शन में जाना है।
  • इसके बाद आपको Devnarayan Pre-Matric Scholarship के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 Important Links🔗

Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026Apply Now
Official Websitesso.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2026 : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी युवा योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment