Aadhaar Card Address Update Online 2026 : आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें

Aadhaar Card Address Update Online 2026 : आप सभी को पता है कि आधार कार्ड आज के समय का बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। और भारत के प्रत्येक नागरिक के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी योजना और सरकारी लाभ हो आधार कार्ड आपसे सबसे पहले मांगा जाता है। बढ़ते डिजिटल दौर में UIDAI ने आधार सेवाओं को नागरिकों को अधिक सुलभ बनाने के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है, इसकी मदद से आप अब घर बैठे बस एक क्लिक में ही किसी भी प्रकार का अपडेट अपने आधार कार्ड में कर सकते हैं। जिसमें आधार में एड्रेस अपडेट करना बहुत ही आसान है। चलिए जानते हैं कि आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस कैसे अपडेट कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड में एड्रेस कैसे अपडेट करें?
  • आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए क्या करना होगा?
  • आधार कार्ड मे एड्रेस अपडेट करने के लिए एप कौनसा है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें :- Ration Card New Member Add Online 2026 : राशन कार्ड में घर बैठे जोड़ें नाम, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी

Aadhaar Card Address Update Online 2026

आधार कार्ड में एड्रेस करने के कितने तरीके हैं ?

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के कई तरीके हैं, पहले लोगों को आधार सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ते थे तथा उनका काफी समय खराब हो जाता था। और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सरकार के द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया और आधार कार्ड में एड्रेस और अन्य जानकारी अपडेट करने का ऑनलाइन माध्यम निकाल लिया। अब दो तरीके से आप ऑनलाइन माध्यम से अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं अपने आधार कार्ड में। चलिए एक एक करके दोनों तरीकों के बारे में जानते हैं।

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का पहला तरीका

यह तरीका आधार कार्ड के ऑफिशियल एप के माध्यम से आपको बता रहे हैं।

  1. सबसे पहले आपको AADHAAR App डाउनलोड करना है।
  2. अब आपको यहाँ अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करना है।
  3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा, उस OTP को डालकर आपको वेरिफिकेशन करना है।
  4. इसके बाद आपको 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना है।
  5. अब आपको यह लॉगिन PIN डालकर लॉगिन करना है।
  6. अब आपको नीचे Update My Aadhar का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है।
  7. जैसे ही आप अपडेट आधार पर क्लिक करेंगे तो सबसे पहले ही एड्रेस अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करना है।
  8. इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  9. अब आपका फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें। आपका फोटो अपने आप कैप्चर होगा।
  10. अंत में आपके पास पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, इसके लिए आपको ₹75 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  11. ध्यान रहे आधार कार्ड में फेस वेरिफिकेशन के लिए Face Verification App डाउनलोड होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Gram Panchayat Voter list 2026 : राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव की नई वोटर लिस्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का दूसरा तरीका

  1. सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है।
  2. अब आपको यहाँ अपने आधार कार्ड से लॉगिन करना है।
  3. लॉगिन करने के लिए आपको अपना आधार नंबर डालना है और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा। OTP को डालकर आपको लॉगिन करना है।
  5. इसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन पर जाना है।
  6. अब आपको Proceed to Aadhar Update के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  7. अब आपके सामने आपके आधार कार्ड का पुराना पता आ जायेगा।
  8. यहाँ आपको अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके अपना एड्रेस अपडेट करें।
  9. इसके बाद आपको एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना है। जिस पर आपका नया एड्रेस हो।
  10. अब आपको पेमेंट का ऑप्शन आयेगा। जिस पर क्लिक करके आपको पेमेंट करना होगा।
  11. अंत में आपको इसकी रसीद को डाउनलोड कर लेना है।
  12. करीब 30 दिनों के अंदर आपके आधार कार्ड में आपका  एड्रेस अपडेट कर दिया जायेगा।

Aadhar Card Address Update Online Important Links🔗

Aadhaar Card Address Update Online 2026 Mobile AppDownload Here
Face Verification AppDownload Here
Aadhaar Card Address Update Online 2026 By WebsiteUpdate Here
Official Websitemyaadhaar.uidai.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 : राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के तहत अपने खेत में फ्री तारबंदी करवाए, यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment