Incentive To Saharia Students For B.Ed : यह योजना एक उद्देश्यपूर्ण योजना है। इसमें सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड प्रशिक्षण के वित्तीय सहायता देना है। यह एक प्रकार की छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सहरिया क्षेत्र के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनको सरकारी नौकरियों में भागीदारी निभाने का मौका देना है। इसमें लाभार्थी को छात्रावास शुल्क, छात्रवृत्ति, शिक्षण शुल्क और स्टेशनरी दी जाती है। इस योजना में आपको अधिकतम 10 महीने तक लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ काफी छात्र उठा रहे हैं। यदि आप भी इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं तो आप भी इस योजना लाभ अवश्य उठाएं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
- सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Sport Hostel Management Yojana 2026 : खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 का ऐसे मिलेगा आपको लाभ देखें सम्पूर्ण जानकारी

सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में मिलने वाले लाभ
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार से हैं :-
- सहरिया जनजाति के छात्र जो नियमित रूप से बी.एड कर रहे हैं, उन्हें ₹60,000 दिए जाते हैं।
- इसमें आपको पहले वर्ष में ₹30,000 तथा अगले वर्ष में भी ₹30,000 प्रदान किए जाते हैं।
- इसमें से ₹26000 आपकी कॉलेज की फीस और किताबें खरीदने के लिए होते हैं।
- ₹2000 आपके कपड़ों के लिए होते हैं।
- तथा मकान का किराया और भोजन के लिए ₹32,000 दिए जाते हैं।
यानि कुल मिलाकर इसमें आपको ₹60,000 दिए जाते हैं।
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास में निम्न पात्रता होनी चाहिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए?
- आवेदक राजस्थान के बारां जिले की सहरिया जनजाति से होना चाहिए।
- आवेदक सरकारी/प्राइवेट बी.एड कॉलेज में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा हो।
- आवेदक के माता पिता या अभिभावक कर दाता नहीं होने चाहिए।
- जो छात्र पहले से सरकारी छात्रावास में रहकर पढाई कर रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- आवेदक के पास सभी संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें >>> Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें सम्पूर्ण जानकारी
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड
- मार्कशीट (शैक्षणिक योग्यता के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें ?
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको लॉगिन करना है।
- अब आपको SSO पोर्टल पर री डायरेक्ट किया जाएगा।
- अब आपको अपने जन आधार से लॉगिन करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करने हैं।
- अब आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
सहरिया क्षेत्र के छात्रों को बी.एड के लिए प्रोत्साहन योजना महत्वपूर्ण लिंक्स 🔗
| Official Website | sjmsnew.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Varishth Patrakar Samman Yojana 2026 : राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, देखें सम्पूर्ण जानकारी