Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : पीएम उज्जवला योजना को लेकर सरकार के नये नियम लागू

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : जैसा कि आप सभी को पता है की उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में जो भी लाभार्थी शामिल है, उनको एक बड़ा झटका सरकार की तरफ से दिया गया है। जहां पहले आप अपने सिलेंडरों को भरवाने पर सब्सिडी प्राप्त करते थे, उन सिलेंडरों की संख्या 9 थी। लेकिन वर्तमान समय में सरकार के नए नियम के अनुसार अब आपको सिर्फ वर्ष में 4 सिलेंडर भरवाने पर ही सब्सिडी दी जाएगी। बाकी अन्य सिलेंडरों पर आपको सब्सिडी नहीं दी जाएगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर आपको लगभग ₹300 की सब्सिडी प्रदान की जाती थी। सरकार का मानना है कि लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत 4 से 5 सिलेंडर के बीच ही है।

  • उज्ज्वला योजना में कितने सिलेंडर भरवा सकते हैं?
  • उज्जवला योजना में कितने सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलेगी?
  • उज्जवला योजना में क्या परिवर्तन किए गए हैं?
  • अब उज्जवला योजना में कितनी सब्सिडी मिलेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….

इसे भी पढ़ें :- Vidhwa B.Ed Yojana 2026 : विधवा बी.एड योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, सम्पूर्ण जानकारी

Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026

उज्जवला योजना सब्सिडी 2026 के नये नियम

आप सभी को पता है कि पूरे देश में वर्तमान समय में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी लाभार्थियों को समय पर सिलेंडर की पूर्ति नहीं हो पा रही है और सिलेंडर की कीमतों में काफी बढ़ाव हो जाने के कारण सामान्य नागरिकों के लिए एक बहुत बडी समस्या बन गई है। ऐसे में उनके परिवार की वार्षिक आय प्रभावित हो रही है। लगभग एक सिलेंडर की सप्लाई लागत 1600 रुपये से ज्यादा पहुंच गई है। सरकार ने पाया की एक आम नागरिक की वार्षिक खपत लगभग 4 से 5 सिलेंडर के बीच होती है। इसलिए सरकार ने एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है कि पहले प्रतिवर्ष आपको 9 सिलेंडर भरवाने की सब्सिडी प्रदान की जाती थी, वहीं वर्तमान समय में इनकी संख्या को कम करके 4 सिलेंडर ही कर दिया है। यानि पहले आपको 9 सिलेंडरों की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब आपको चार सिलेंडरों की ही सब्सिडी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :- Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 : देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

वर्ष में 4 सिलेंडरों से ज्यादा भरवाने पर क्या होगा ?

आप सभी के मन में बहुत बड़ा सवाल होगा की जब सरकार ने नियम निकाल दिया है, कि आपको 4 सिलेंडर भरवाने पर ही सब्सिडी दी जाएगी तो यदि किसी भी लाभार्थी को 5वां सिलेंडर भरवाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसके साथ क्या होगा? आपको बता दें कि आप यदि 4  सिलेंडर भर जाने के बाद 5वां सिलेंडर भरवाते हैं तो आपका सिलेंडर तो भर जाएगा, लेकिन आपको सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी।

जब योजना की शुरुआत हुई तब कितने सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान की जाती थी ?

सरकार ने जब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। तब 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी सरकार के द्वारा प्रदान की जाती थी। इसके बाद समय बदलता गया और सरकार ने 12 सिलेंडरों की जगह 9 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी प्रदान करना शुरू कर दिया। लेकिन वर्तमान समय में सरकार ने सिलेंडरों पर दी जाने वाली सब्सिडी की संख्या 9 से घटकर 4 ही कर दी है। इस योजना में आपको 14.2 Kg के एक सिलेंडर को भरवाने पर लगभग ₹300 की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Chikitsa Rahat Kosh Yojana 2026 : मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष योजना 2026 का लाभ ऐसे मिलेगा, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment