Vidhwa B.Ed Yojana 2026 : विधवा B.Ed योजना राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें विधवाओं के लिए लाभ प्रदान किए जाते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजस्थान सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और रोजगार की बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायता करना है। राजस्थान सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है, कि महिलाओं का सशक्तिकरण करना और शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जाती है। आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं चलिए जानते हैं।
- विधवा B.Ed योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन-कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें :- Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 : देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

विधवा बी.एड योजना 2026 का उद्देश्य
विधवा B.Ed योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसके निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
- विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए अवसर प्रदान करना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- महिलाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा देना।
- आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को B.Ed. शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता राशि प्रदान करना।
- शिक्षण क्षेत्र में महिला भागीदारी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता का विकास करना।
विधवा बी.एड योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
विधवा B.Ed योजना 2026 में आवेदकों को मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार हैं :-
- B.Ed पाठ्यक्रम करने के लिए फीस की आर्थिक सहायता मिलती है।
- शिक्षिका बनने का अवसर मिलता है।
- शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
- सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनने के अवसर मिलते हैं।
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- महिला विधवा या परित्यक्ता होनी चाहिए।
- आवेदक किसी अन्य समान योजना का लाभ नहीं ले रही हो।
- आवेदक महिला ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हुआ होना चाहिए।
- आवेदक महिला की पारिवारिक आय निर्धारित आय सीमा के अंदर होनी चाहिए।
- सभी संबंधित दस्तावेज होने चाहिए।
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विधवा प्रमाण पत्र / पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- बी.एड प्रवेश का प्रमाण पत्र
- बीएड प्रवेश की फीस की रसीद
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- परित्यक्ता होने पर संबंधित प्रमाण पत्र
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
विधवा बी.एड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपनी SSO ID से लॉगिन करना है।
- यदि पहले से आपके पास SSO ID नहीं है तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपको विधवा बी.एड योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
- अब आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Vidhwa B.Ed Yojana 2026 Important Links🔗
| Vidhwa B.Ed Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Website | sso.rajasthan.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Indira Mahila Shakti Udyam Protsahan Yojana 2026 : इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का लाभ उठायें, ऐसे करें आवेदन