Make Passport Online 2026 : अब अपने मोबाइल से बनाएं घर बैठे पासपोर्ट, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Make Passport Online 2026 : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पासपोर्ट आज के समय में कितना जरूरी हो गया है। यदि आप विदेश यात्रा या फिर नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए पासपोर्ट होना जरूरी है। पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले आपको सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे लोगों का काफी समय और धन खर्च हो जाता था। और इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन वहीं बात करें वर्तमान समय में तो पासपोर्ट बनाने के कई उपाय सरकार द्वारा उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अब आप ऑनलाइन माध्यम से बस एक क्लिक में अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

  • ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें? 
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए पात्रता क्या चाहिए?
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए कितना आवेदन शुल्क लगेगा?
  • पासपोर्ट बनवाने की ऑनलाइन वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- Mera Pani Meri Virasat Yojana 2026 : मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 के तहत आपको मिलेगा लाभ, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Make Passport Online 2026

पासपोर्ट क्या है ?

पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है। इस दस्तावेज के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की नागरिकता और पहचान को प्रमाणित किया जाता है। इस पासपोर्ट के माध्यम से विदेश में यात्रा करने की परमिशन दी जाती है। पासपोर्ट कई प्रकार के होते हैं जैसे :-

  • नॉर्मल पासपोर्ट (नीले रंग का)
  • राजनयिक पासपोर्ट (मैरून रंग का)
  • आधिकारिक पासपोर्ट (सफेद रंग का)
  • तत्काल पासपोर्ट

सभी पास्पोर्टों के अलग अलग काम हैं और अलग अलग प्रोफेशन के लोगों को प्रदान किए जाते हैं। जैसा कि इनके नाम से पता चल रहा है। सामान्य पासपोर्ट की वैधता 10 वर्ष की होती है। 18 वर्ष से कम आयु के लिए पासपोर्ट की वैधता 5 वर्ष होती है या 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक।

पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन शुल्क

पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको आवेदन शुल्क पासपोर्ट की कैटेगरी के अनुसार देना होगा :-

  • 36 पृष्ठों की संख्या वाले के लिए – ₹1500
  • 36 पृष्ठों की संख्या वाले के लिए – ₹1000 (18 वर्ष से कम आयु वालों के लिए)
  • 60 पृष्ठों की संख्या वाले के लिए – ₹2000

तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए :-

  • 36 पृष्ठों वाली संख्या के लिए – ₹1500 + ₹2000
  • 60 पृष्ठों वाली संख्या के लिए – ₹2000 + ₹2000
  • 36 पृष्ठों वाली संख्या के लिए – ₹1000 + ₹2000 (18 वर्ष से कम आयु के लिए)

इसे भी पढ़ें :- Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 : डी एस आर योजना में ऐसे करें आवेदन, किसानों के लिए सुनहरा अवसर

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

पासपोर्ट बनवाने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पते का प्रमाण पत्र
  • 10 वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 18 वर्ष से कम आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो।

पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको mPassport Seva ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना है।
  • अब आपको Fresh Passport या Re-issue Passport के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पूरा आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको उपलब्ध तिथियों में से Appointment को चुनना है।
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • अब आपको इस प्रिंट को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर चुनी गई तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाना होगा।

Make Passport Online 2026 Important Links🔗

Make Passport Online 2026 AppDownload Here
Official Websitepassportindia.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें

Leave a Comment