Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में महिलाओं को ₹2.10 लाख की राशि पांच किस्तों में जारी की जाती है। बिहार सरकार के द्वारा समय-समय पर महिला कल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति और जीवन शैली में सुधार करना है। भारत में बिहार सरकार का ये सबसे बड़ा प्रयास है कि इतनी बड़ी व्यापक योजना का संचालन किया गया है। इस योजना में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।

  • बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?
  • बिहार महिला रोजगार योजना 2026 में कितना पैसा मिलता है?
  • बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा देखने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें :- Devnarayan Scooty Yojana 2026 : देवनारायण छात्रावास एवं स्कूटी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 क्या है ?

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई एक उद्देश्यपूर्ण योजना है। इस योजना में महिला रोजगार को बढ़ावा दिया गया है। ताकि वे अपने आप में आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना में महिलाओं को ₹2.10 लाख की राशि प्रदान की जाती है। जिनको 5 किस्तों में विभाजित किया गया है। जो निम्न प्रकार हैं :-

  • पहली किस्त :- ₹10,000
  • दूसरी किस्त :- ₹20,000
  • तीसरी किस्त :- ₹40,000
  • चौथी किस्त :- ₹60,000
  • पाँचवी किस्त :- ₹80,000

उपरोक्त सभी किस्तें आपको डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेज दी जाती हैं।

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा कैसे चेक करें ?

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आपके खाते में आया या नहीं आप इस प्रकार से चेक कर सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि इसके लिए बिहार सरकार ने कोई अलग से पोर्टल लॉन्च नहीं किया है। लेकिन कुछ माध्यमों से आप अपना पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

  • आपके मोबाइल नंबर पर ₹10,000 जमा होने का मैसेज आया होगा।
  • यूपीआई एप्स के माध्यम से आप अपना पेमेंट देख सकते हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग यदि आप Use करते हैं, तो उसके माध्यम से भी अपना पेमेंट देख सकते हैं। 
  • इसके अलावा अपने संबंधित बैंक के Customer Care से बात करके भी अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • सबसे अच्छा तरीका आप अपने बैंक में जाकर अपनी बैंक पासबुक की Entry करवा लें।

इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 की पेमेंट लिस्ट कैसे देखें ?

आप सभी को बता दें कि अभी बिहार महिला रोजगार योजना 2026 की पेमेंट सूची जारी नही की गई हैं। अभी इस योजना की पेमेंट सूची विभाग के पोर्टल पर लॉंच की जा सकती है, जिसके द्वारा आप पेमेंट स्टेट्स ऐसे देख पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ‘बिहार महिला रोजगार योजना’ के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Payment List के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चुनाव करना है।
  • अब आपके सामने आपके क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने वाले लोगों की सूची खुल जायेगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 Important Links🔗

Official Websitemmryrural.brlps.in

इसे भी पढ़ें :- Lado Lakshmi Yojana 2026 : लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment