Instant E Pan Card Online Apply 2026 : अब अपने मोबाइल से बनाएं फ्री में पैन कार्ड, तुरंत प्रिंट निकालें

Instant E Pan Card Online Apply 2026 : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पैन कार्ड वर्तमान समय में कितना जरूरी है। यह एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अब पैन कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। कभी कभी हम बैंक में खाते खुलवाने जाते हैं या फिर अन्य किसी भी कार्य के लिए जाते हैं तो हमें पैन कार्ड की आवश्यकता तुरंत पड़ जाती है। ऐसे में आपके पास पैन कार्ड नहीं होने की स्थिति में आप काफी परेशान हो जाते हो, लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब आप बस 5 मिनिट में अपना इंस्टेंट पैन कार्ड बना सकते हो जो हर जगह पर काम करेगा। और इसके लिए आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पैन कार्ड नंबर एक 10 अंकों की यूनिक पहचान संख्या होती है। इस पैन कार्ड को आप बिल्कुल फ्री में बना सकते हो।

  • फ्री में पैन कार्ड कैसे बनाएँ?
  • पैन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन कौनसे हैं?
  • फ्री पैन कार्ड बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • कौन कौन इस पैन कार्ड को बना सकता है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपो नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें :- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Instant E Pan Card Online Apply 2026

ई-पैन कार्ड 2026 क्या है ?

ई पैन कार्ड भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। ई पैन कार्ड एक विशेष पहचान संख्या होती है जो प्रत्येक नागरिक को अलग अलग उपलब्ध करवाई जाती है। इस कार्ड का उपयोग बैंक खाता खुलवाने, टैक्स भरने, ऑनलाइन आवेदन करने आदि में होता है। पैन कार्ड एक मुख्य दस्तावेज है तथा इसको बनवाने के लिए आपको शुल्क भी देना होता है तथा इसको बनने में काफी दिन लग जाते हैं ऐसे में जब आपको तुरंत पैन कार्ड की आवश्यकता होती है तो आपके लिए ई-पैन कार्ड एक बहुत अच्छा साधन बन जाता है। हालाँकि इस पैन कार्ड का उपयोग बिल्कुल वही है जो सामान्य पैन कार्ड का है। आज के समय में पैन कार्ड बैंकों में जरूरी कर दिया है। जैसे आपका सामान्य पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा जारी किया जाता है, ठीक उसी प्रकार आपका ई–पैन कार्ड भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। जिसे आप कभी भी किसी भी समय आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- Lado Lakshmi Yojana 2026 : लाडो लक्ष्मी योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

ई-पैन कार्ड 2026 ऑनलाइन कैसे बनाएं ?

ई-पैन कार्ड 2026 ऑनलाइन बनाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  1. सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको “Instant E-PAN” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, इसमें से आपको “Get New E-PAN” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालकर कैप्चा कोड को भरना है।
  5. इसके बाद आपको जनरेट OTP पर क्लिक करना है।
  6. इसके बाद आपके आधार कार्ड में जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  7. अब आपको उस OTP को डालकर सबमिट करना है।
  8. जैसे ही आपका OTP वेरिफाई हो जायेगा, तो आपकी पूरी डिटेल्स खुल जायेगी। जो कि आपके आधार कार्ड से ली जायेगी।
  9. इसके बाद आपको ‘Submit PAN Request’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  10. अब आपकी स्क्रीन पर ‘Acknowledgment number’ दिखेगा। इसका आपको स्क्रीनशॉट ले लेना है या कहीं पर सेव कर लेना है।
  11. अब 15 मिनट के बाद आपको ‘Check Status’ के लिंक पर क्लिक करना है।
  12. आप देखेंगे की आपका ई-पैन कार्ड बन गया होगा। 
  13. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  14. इस पैन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  15. अब आपके आधार कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर दोबारा से एक OTP जायेगा उसको आपको डालना है।
  16. इसके बाद आपको ‘Download PAN’ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  17. जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके मोबाइल में एक PDF डाउनलोड हो जायेगी।
  18. अब इस PDF में एक पासवर्ड लगा हुआ होगा। वो कैसे खोलना है नीचे बता रखा है।

ई-पैन कार्ड PDF को कैसे खोलें

जैसे ही ई-पैन कार्ड की PDF आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जायेगी, उसके बाद आपको इसे खोलना है। अब आपसे एक पासवर्ड मांगा जायेगा। आपको बताते हैं कि आपको पासवर्ड में क्या डालना है। आपको Password में अपनी जन्म तिथि (DOB) डालनी है। जैसे यदि आपकी जन्म तिथि 24 जून 1956 है, तो आपका पासवर्ड होगा 24061956 जैसे ही आप इस प्रकार से पासवर्ड में अपनी जन्म तिथि डालोगे तो आपकी PDF खुल जायेगी। अब आप इसका प्रिंट आसानी से निकलवा सकते हो।

Instant E Pan Card 2026 Online Apply Important Links🔗

Instant E Pan Card Online Apply 2026Apply Now
Official Websiteeportal.incometax.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Meri Fasal Mera Byora Yojana 2026 : मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में क्या है देखें सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment