PM Garib Kalyan Anna Yojana 2026 : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवाना है। जैसा कि आप सभी को पता है कि खाद्य सुरक्षा भारत में एक बड़ी चुनौती रही है। वर्तमान समय में देखा जाए तो इस योजना का लाभ काफी गरीब परिवारों को मिल रहा है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है जिनको दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी समय से नही हो पाती थी। आज भारत सरकार के बढ़ते कदमों ने नागरिको की समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 क्या है ?
जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह एक गरीब कल्याणकारी योजना है। सरकार समय समय पर भारतीय नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है। यह योजना एक खाद्यान्न वितरण योजना है। इस योजना के तहत गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा नि:शुल्क और सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में की गई थी। उस समय लॉकडाउन की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही थी और वे अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 के उद्देश्य
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें गरीब परिवारों के लिए निम्न उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं :-
- गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवाना
- भूख तथा कुपोषण की समस्याओं को कम करना।
- NFSA में शामिल परिवारों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना।
- गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करना
- अन्य काफी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई
इसे भी पढ़ें :- Janani Shishu Suraksha Karyakram 2026 : जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 2026 के लाभ, यहाँ से देखें
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 में गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को निम्न लाभ प्रदान किए जाते हैं :-
- इसमें आपको नि:शुल्क चावल या गेहूँ मिलते हैं।
- इससे आपको आर्थिक संकट के समय राहत मिलती है।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाता है।
- प्रवासी मजदूरों को इस योजना से सहायता मिलती है।
- यानी NFSA में शामिल परिवारों को मिलने वाले सभी लाभ आपको प्रदान किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 का लाभ कौन कौन ले सकता है ?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 के अंतर्गत निम्न परिवारों को लाभ मिलता है :-
- प्राथमिकता परिवार श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को
- अंत्योदय योजना में शामिल परिवारों को
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
देखिए आप सभी को बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2026 के लिए आपको अलग से कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ उन सभी परिवारों को अपने आप प्रदान किया जाता है जिनके पास राशन कार्ड है और उन्हें राशन मिलता है।
वे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है तो पहले उन्हें राशन कार्ड बनवाना होगा तथा खाद्य सुरक्षा में अपना नाम जुड़वाना होगा। नाम जुड़ जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ स्वत: ही मिलना शुरू हो जायेगा। इस योजना के तहत आपको नि:शुल्क राशन सामग्री प्रदान की जाती है।
इसे भी पढ़ें :- National Scheme of Welfare of Fishermen 2026 : मछुआरों के कल्याण की राष्ट्रीय योजना 2026, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी