Voter ID Card 2026 : वर्तमान समय में वोटर आईडी व्यक्ति की पहचान का एक अहं साधन है। वोटर आईडी के बिना वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के काम हैं जो कि इसके बिना संभव नहीं हैं। वोटर आईडी के बिना जाति प्रमाण पत्र भी बनाना संभव नहीं है। भारत में पहले वोटर आईडी बनवाने की प्रक्रिया काफी जटिल थी लेकिन वर्तमान समय में इसकी प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया गया है। अब इस प्रकिया को ऑनलाइन भी कर दिया है जिसके तहत आप सभी अपनी वोटर आईडी घर बैठे अपने मोबाइल से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप अपनी वोटर आईडी मोबाइल से कैसे बना सकते हैं।
- वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे बनाएं?
- वोटर आईडी बनाने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- वोटर आईडी कौन कौन बना सकता है?
- वोटर आईडी बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Post Office PPF Scheme 2026 : पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना 2026, देखें सम्पूर्ण जानकारी

वोटर आईडी कार्ड 2026
वोटर आईडी न केवल मतदान करने के लिए जरूरी है, बल्कि आपकी पहचान का भी एक साधन है। वोटर आईडी नागरिकों के पास होना ही चाहिए। क्योंकि इसके अभाव में आपके बहुत सारे काम रुक जायेंगे। साथ ही बिना वोटर आईडी के आप मतदान की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। जिस प्रकार से आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज उपयोगी हैं ठीक उसी प्रकार से वोटर आईडी कार्ड आपके लिए अति आवश्यक है। पहले ले समय में आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अभी ऐसा नहीं है, इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को अब ऑनलाइन भी कर दिया गया है, जिसमें आप घर बैठे अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड कौन कौन बना सकता है ?
वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएँ रखी गई हैं जो निम्न प्रकार से हैं :-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक अन्य किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
- आवेदक मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
उपरोक्त सभी पात्रताएं यदि आपके पास में है तो आप वोटर आईडी कार्ड आसानी से बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Birth Certificate 2026 : अब जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बनाएं, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आप सभी के पास निम्न दस्तावेज होने अति आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पता प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
वोटर आईडी कार्ड 2026 ऑनलाइन कैसे बनाएं ?
वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
- इसके बाद आपको Sign Up पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को डालकर साइन अप पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- उस ओटीपी को डालकर वेरीफाई करना है और पासवर्ड सेट करना है।
- इसके बाद आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- अब आपको New Voter Registration (Form 6) पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना।
- इसमें आपको एक Reference No. मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।
- आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बना सकते हैं तथा आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं…..
Voter ID Card 2026 Important Links🔗
| Voter ID Card 2026 Apply | Apply Now |
| Voter ID Card 2026 Status | Check Here |
| Voter ID Card 2026 Download | Download Here |
| Official Website | voters.eci.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- e-Gram Swaraj Portal 2026 : जाने अपने गाँव की योजनाएं और बजट अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें