Haryana Marriage Certificate 2026 : हरियाणा विवाह पंजीकरण 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana Marriage Certificate 2026 : हरियाणा सरकार के बढ़ते कदमों ने अधिकतर सभी प्रकार की योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। उन्हीं में से एक और योजना सामने निकलकर आयी है। जो कि है हरियाणा विवाह पंजीकरण। इस योजना में पहले आपको विवाह पंजीकरण करवाने के लिए SDM ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन वर्तमान समय में यह काम ऑनलाइन हो गया है।  इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है जिसके तहत आप आसानी से एक क्लिक में अपने विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हुई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि आप अपना विवाह पंजीकरण किस प्रकार से बना सकते हैं।

  • हरियाणा विवाह पंजीकरण किस प्रकार से बनाएं?
  • हरियाणा विवाह पंजीकरण में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • आवेदन करने की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

इसे भी पढ़ें :- Ration Card KYC Online 2026 : अपने राशन कार्ड की केवाईसी करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें

Haryana Marriage Certificate 2026

हरियाणा विवाह पंजीकरण बनवाने के लिए पात्रता क्या है ?

हरियाणा विवाह पंजीकरण बनवाने के लिए आप सभी के पास में पात्रताएं होनी आवश्यक है :-

  • दूल्हे की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • तथा दुल्हन की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपका विवाह हरियाणा में हुआ होना चाहिए या दूल्हा और दुल्हन दोनों में से कोई एक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।

उपरोक्त सभी पात्रताएं यदि आपके पास में है, तो आप हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा विवाह पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के उद्देश्य

हरियाणा सरकार के बढ़ते डिजिटलीकरण के दौर में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ‘हरियाणा विवाह पंजीकरण’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के कई उद्देश्य हैं जो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं मिल पाएंगी। नकली विवाह प्रमाण पत्रों पर रोक लग पाएगी। इसके माध्यम से विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सरलता व सहजता से नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया जा सकेगा। अन्य बहुत सारे लाभ है जो इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को मिल रहे हैं।

हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क

हरियाणा विवाह पंजीकरण बनवाने के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसमें यदि विवाह 90 दिनों के अंदर हुआ है और आप आवेदन करना चाहते हैं तो ₹150 आवेदन शुल्क लगेगा। यदि विवाह को हुए 90 दिनों से लेकर के 1 वर्ष हो गया है तो आपका आवेदन शुल्क ₹300 लगेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- Online e-Challan Check 2026 : अब अपने मोबाइल से ई-चालान देखें और भरें ऑनलाइन, यहाँ से देखें

हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा विवाह पंजीकरण बनवाने के लिए आप सभी के पास में निम्न दस्तावेज होने अति आवश्यक हैं :-

  1. दूल्हा और दुल्हन की साथ में फोटो होनी चाहिए
  2. दोनों पक्षों के पहचान पत्र होने चाहिए।
  3. दोनों पक्षों के दो-दो गवाहों की आईडी होनी चाहिए।
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  5. विवाह प्रमाण पत्र जिसमें शादी का कार्ड या फिर मौलवी से प्रमाणित किया हुआ प्रमाण होना चाहिए।
  6. जन्म तिथि का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

हरियाणा विवाह पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उपरोक्त सभी दस्तावेज आपके पास में होने चाहिए।

हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट shadi.haryana.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको ‘Apply for Marriage Registration’ पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, इसमें मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज आदि अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं…

Haryana Marriage Certificate 2026 Important Links🔗

Haryana Marriage Certificate 2026Apply Here
Official Websiteshadi.haryana.gov.in

इसे भी पढ़ें :- New Driving Licence 2026 : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं घर बैठे, यहाँ से देखें

Leave a Comment